Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बीएसआरके इंटर कालेज में वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन – 300 छात्र-छात्राओं को लगा कोविड का टीका
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बीएसआरके इंटर कालेज में वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन – 300 छात्र-छात्राओं को लगा कोविड का टीका

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
02

नगर के रामनगर मोड़ स्थित बीएसआर के इंटर कालेज के परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रबंधक प्रवीण राय के नेतृत्व में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए छात्र-छात्राएं लाइन में खड़ी हुई नजर आई। प्रधानाचार्य रजनीश राय ने छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि मास्क लगाकर रखें, दो गज की दूरी बनाए रखें। अपने हाथों को बार-बार साबुन से साफ करते रहें, टीकाकरण खुद भी कराए व दूसरों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के फायदे के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में 300 छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाया गया। शेष बचे छात्रों को वैक्सीन आज शुक्रवार को लगाई जाएगी। इस दौरान उदय नाथ गिरी पर्यवेक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को वैक्सीन लगाई गई है इसमें बच्चों को बताए बताया गया है कि यदि बुखार आता है तो 2 दिनों तक पैरासीटामोल टेबलेट का उपयोग करें। जिन बच्चों को अभी तक कोविड-19 का टीका नहीं लग पाया है और उन्हें खांसी बुखार सांस लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो सबसे पहले सीएचसी पहुंच कर कोविड-19 जांच के बाद अपना उपचार कराएं तब वैक्सीन लगवाएं। इस अवसर पर अर्जुन गुप्ता (सीएचओ), ममता राय (एनएम), कंचन चैहान (जीएनएम) प्रियंका (आशा) व विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सकुशल चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
Next: रोटरी क्लब प्रीकॉशन डोज वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया आयोजन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.