Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रोटरी क्लब प्रीकॉशन डोज वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया आयोजन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

रोटरी क्लब प्रीकॉशन डोज वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया आयोजन

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
04 (1)

गुरूवार को शारदा नारायन हास्पिटल में रोटरी क्लब मऊ द्वारा हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिक के लिए बूस्टर डोज प्रीकॉशन डोज के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह व शारदा नारायन हास्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 एकिका सिंह, डा0 सुजीत सिंह, डा0 अश्वनी द्वारा फिता काट कर किया गया। प्रीकॉशन डोज  वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत डा0 एकिका सिंह का टीकाकरण करके हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन के कारण कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में 5.75 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इनमें से़ स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ 60 साल से अधिक उम्र के़ बुजुर्गों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। 60 साल से अधिक आयु के लोग जिन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन और पुरानी बीमारियों हैं, उनके पास भी अपने डॉक्टर की सलाह पर एहतियाती खुराक प्राप्त कर सकते है। हालांकि, इसके लिए पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के 9 महीने बाद ही बूस्टर डोज दी जाएगी। देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे है डा0 संजय सिंह ने लोगो से अपील किये कि कोरोना से बचाव के नियमो का सख्ती से पालन करे मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंशिग के नियमो का पालन करें,। इस अवसर पर डा0 गंगा सागर सिंह, डा0 जसनाथ सिंह, डा0 संजय सिहं, डा0 सुजीत सिंह, डा0 राज कुमार सिंह, डा0 आरके अग्रवाल, डा0 असगर अली, डा0 वीएन सिंह, डा0 प्रतिमा सिंह आदि लोगो ने प्रीकॉशन डोज का वैक्सीनेशन कराया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसआरके इंटर कालेज में वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन – 300 छात्र-छात्राओं को लगा कोविड का टीका
Next: नोडल अधिकारी ने आक्सीजन प्लाण्ट टडियावं का किया निरीक्षण – गो आश्रय स्थल के चारो तरफ पेड़ लगवाने का दिया निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.