Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोडल अधिकारी ने आक्सीजन प्लाण्ट टडियावं का किया निरीक्षण – गो आश्रय स्थल के चारो तरफ पेड़ लगवाने का दिया निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

नोडल अधिकारी ने आक्सीजन प्लाण्ट टडियावं का किया निरीक्षण – गो आश्रय स्थल के चारो तरफ पेड़ लगवाने का दिया निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
05

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा गुरूवार को आक्सीजन प्लाण्ट टडियावं, ग्राम पंचायत लैरो बेरूवार विकास खण्ड कोपागंज में गौआश्रय स्थल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मु0बाद गोहना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा पूछा गया कि आक्सीजन प्लाण्ट में आक्सीजन प्रति मिनट कितना बनता है जिसपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा विस्तारपूर्वक इसके बारे में बताया गया। इसके उपरान्त खाली सिलेण्डर एवं उसकी क्षमता के बारे में पूछा गया जिसपर बताया गया कि 16 सिलेण्डर खाली है एवं प्रत्येक की क्षमता 42 लीटर है। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिको लिगल, रजिस्ट्रेशन, फार्मासिस्ट, एमओ आफिस, एक्जामिनेशन रूम, ट्रीटमेन्ट रूम, वार्ड रूम, पैथालॉजी, लैवोरेटरी, 10 बेडेड वार्ड, 7 बेडेड वार्ड सहित अन्य वार्डों को देखा गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा 10 बेडेड वार्ड में बेड में हैण्डल नही लगा होने पर उसको लगाने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा सभी वार्ड का नाम दिवाल पर लिखे होने पर सभी वार्ड के नाम का बोर्ड बनाकर उसके सामने लगाने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिस कम्पनी द्वारा हास्पिटल बनाया गया है उससे कन्टेक्ट रखे एवं एक साल के अन्दर जो भी समस्याए आती है उसका सामाधान निःशुल्क कराये। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रांगण के चारो तरफ पेड़ लगाने के निर्देश दिये जिससे कि गर्मी के मौसम में पशु पेड़ की छाव मे बैठ सकें। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि गौ आश्रय स्थल से किसानो को जोडे़ जिससे कि किसान पशुओं के गोबर के बदले भुसा उपलब्ध कराये। नोडल अधिकारी द्वारा गौआश्रय स्थल के सामने पोखरे के आस-पास पेड लगाने एवं प्रांगण में नेपियर घास लगाने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मु0बाद गोहना में बने ऑक्सीजन प्लांट को देखा गया एवं ऑक्सीजन प्लाण्ट में खिड़की नही लगी होने पर खिड़की लगाने के निर्देश दिये।इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रोटरी क्लब प्रीकॉशन डोज वैक्सीनेशन कार्यक्रम का किया आयोजन
Next: नहर किनारे नवजात शिशु का मिला शव, मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.