Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नहर किनारे नवजात शिशु का मिला शव, मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

नहर किनारे नवजात शिशु का मिला शव, मचा हड़कंप

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
06

स्थानीय थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज के पास मिडिल स्कूल के सामने से बह रहे नाले में एक कार्टून की पेटी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि क्षेत्र के ही कुछ बच्चे मिडिल स्कूल के सामने स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास मछली पकड़ने के लिए गए थे इसी बीच किनारे पर ही पानी में एक कार्टून दिखाई दिया, जिसको  बच्चों ने उठाया तो देखा कि उसमें एक नवजात शिशु है जिसको देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नवजात शिशु रात में ही पैदा हुआ लग रहा है जिसकी ठंड लगने मृत्यु हो गई है। बेरहम लोगों ने लोकलाज की डर से नवजात शिशु को  कार्टून में एक शर्ट में लपेट कर नाले के पास बहते पानी में भीषण ठण्ड में छोड़ गया था। बताया जाता है कि जिस कैंची से नवजात शिशु का नाल काटा गया था वह कैंची भी नाल से लिपटा हुआ पड़ा है बेरहमी लोगों ने इस भीषण ठंड में नवजात शिशु को पानी में फेंक दिया जिससे उसकी मृत्यु बताई जा रही है। लोगों का कहना था कि यह बालक स्वस्थ पैदा हुआ था लेकिन न जाने किस लोक लाज की डर से उस नवजात शिशु को मरने के लिए फेंक दिया।लोगों के जबान पर तरह-तरह की चर्चाएं थी मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा रही थी। उधर लोग कह रहे थे कि क्षेत्र में बहुत लोग बच्चों के लिए तरस रहे हैं और कौन सी वह मां और उसके परिवार के लोग थे जिन्होंने नवजात शिशु को भीषण ठंड में मरने को मजबूर कर दिया आखिर क्या थी मजबूरी तरह तरह की चर्चाएं तेज है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नोडल अधिकारी ने आक्सीजन प्लाण्ट टडियावं का किया निरीक्षण – गो आश्रय स्थल के चारो तरफ पेड़ लगवाने का दिया निर्देश
Next: निसार अहमद के प्रसपा का प्रदेश सचिव बनने पर हुआ भव्य स्वागत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.