Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीटेक छात्र पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने किया धारदार हथियारों से हमला,
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

बीटेक छात्र पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने किया धारदार हथियारों से हमला,

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
बीटेक छात्र पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने किया धारदार हथियारों से हमला, 2

पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना रायबरेली रोड सेक्टर 20 स्थित सीएनजी स्टेशन पर अपनी कार में सीएनजी गैस लेने जा रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने रोक लिया,और कार से नीचे उतार कर जमकर पीटा,तथा धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया, और मौके से भाग निकले,कोतवाली के ठीक पीछे हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया,पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
शिवम यादव पुत्र विनोद कुमार यादव, बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है, और सेक्टर 10 बी, 133 बृन्दावन योजना लखनऊ में रहते हैं।
पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार रात करीब पौने दस बजे अपनी में कार में सीएनजी भरवाने वृन्दावन योजना सेक्टर 20 सीएनजी पंप जा रहा था, सेक्टर 16 के पास, तीन अज्ञात लोग नशे की हालत में गाड़ी के आगे अपनी टीवीएस विक्टर सिल्वर रंग की बाइक लगा दी, और जबरन कार से नीचे खींच लिया, और गाली गलौच करने के साथ मारपीट करने लगे,विरोध करने पर एक युवक ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग निकले।
इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र ने घटना के बाद कोई सूचना नहीं दी थी,गुरुवार शाम को तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है,मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मदद करोना फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल और मास्क
Next: देशी तमंचा के साथ दो युवक गिरफ्तार ।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.