Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सपा वर्चुअल, डिजीटल और फिजीकल हर तरह से भाजपा को हराने के लिए तैयार:अखिलेश यूपी विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल नहीं फाइनल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

सपा वर्चुअल, डिजीटल और फिजीकल हर तरह से भाजपा को हराने के लिए तैयार:अखिलेश यूपी विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल नहीं फाइनल

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
ak

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में वर्चुअल, डिजीकल और फिजीकल हर तरह से भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं। हमारे पास कार्यकर्ताओं की ताकत है। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा की योजनाओं और भाजपा सरकार की नाकामियों बताएंगे।
सपा प्रदेश मुख्यालय पर पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और अन्य नेताओं के सपा में शामिल होने के अवसर पर आयोजित वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव सेमीफ ाइनल नहीं फ ाइनल है। भाजपा सरकार ने लगातार लोगों को गुमराह करने और नफ रत फैलाने का काम किया है। जनता बदलाव के लिए तैयार बैठी है। परिवर्तन होना तय है। जनता भाजपा का सफ ाया करेगी।
उन्होंने कहा जनता के भाजपा के खिलाफ आक्रोश हैं। समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश में 400 सीटे जीतने का काम करेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। इस सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेण्डर महंगा करके कम्पनियों की तिजोरी भरी है। किसानों को दोगुनी आय का झूठा वादा किया। उसकी फ सल की खरीद नहीं हुई। नौजवान को नौकरी मांगने पर लाठियां मिली।
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी हर मोर्चे पर फेल हो चुके हैं। अब दिल्ली से चाहे जितने लोग आ जाएं जनता ने इनका परिणाम तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ अस्सी फीसदी लोग पहले से ही खड़े हैं, अब बाकी लोग भी आ रहे हैं। भाजपा के जो नेता अब तक तीन चौथाई सीटें जीतने की बात करते थे अब तीन या चार सीट की बात कर रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा ने पिछड़ों, दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के आंख में धूल झोंककर सत्ता हथियाई:स्वामी प्रसाद भाजपा के अंत का इतिहास लिखने जा रहा है इस बार का मकर संक्रांति
Next: कुष्ठ रोगियों एवं गरीबों की मदद के लिए प्रिंस पाइप फिटिंग लिमिटेड ने प्रदान की खाद्य सामग्री दवाओं के लिए भी दिया आर्थिक सहयोग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.