Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 5,163 ली0 अवैध मदिरा बरामद 84 व्यक्ति गिरफ्तार और 03 वाहन जब्त जनपद गौतमबुद्धनगर में तस्करी कर लाई जा रही 50 पेटी अवैध विदेशी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

5,163 ली0 अवैध मदिरा बरामद 84 व्यक्ति गिरफ्तार और 03 वाहन जब्त जनपद गौतमबुद्धनगर में तस्करी कर लाई जा रही 50 पेटी अवैध विदेशी

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

श्री संजय आर0 भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव, आबकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित की गयी हैं। आबकारी , पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा निरन्तर अवैध शराब के विरूद्ध  दबिश की कार्यवाही के साथ-साथ राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर चेकिंग कार्य किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव द्वारा बताया गया कि विशेष प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बीते दिन प्रदेश में 179 मुकदमे दर्ज किये गये, जिसमें 5,163 ली. अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा लगभग 12,335 कि.ग्रा. लहन एवं कई भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 84 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी तथा 03 वाहन जब्त किये गये।
इसी क्रम में श्री सेंथिल पांडियन सी. आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान गत दिवस जनपद गौतमबुद्धनगर में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट परी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान टाटा 407 से 50 पेटी अवैध विदेशी मदिरा बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा इन दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी प्रकार जनपद बहराइच के नानपारा में आबकारी पुलिस एवं सीमा सशस्त्र बल की टीम द्वारा एक बोलेरो गाड़ी से चार कट्टों में 293 ली0 अवैध अपमिश्रित शराब बरामद करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। लखीमपुर खीरी में कच्ची शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर 113 ली0 कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 1000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 08 अभियोग दर्ज किये गये। जनपद उन्नाव में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 200 ली0 कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 300 किलोग्राम लहन एवं शराब की भट्ठियों को मौके पर नष्ट करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया।
आबकारी आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरूद्ध् चल रहा प्रवर्तन कार्य लगातार जारी रहेगा तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त चेकपोस्टों पर भी आबकारी विभाग द्वारा शराब की तस्करी पर सतर्क निगरानी बरती जा रही है।

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,58,904 सैम्पल की जांच की गयी
Next: राज्य संग्रहालय में रागमाला विषयक लघुचित्रों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.