Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने अपना राशिफल कैसा रहेगा दिन ?
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने अपना राशिफल कैसा रहेगा दिन ?

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

 

जनवरी 2022 का तीसरा हफ्ता सभी राशि वालों के लिए खास रहने वाला है. साहस, पराक्रम, वैवाहिक जीवन के कारक ग्रह मंगल ने अपनी राशि बदल ली है. जानते हैं इस ग्रह गोचर समेत सभी ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों के मुताबिक यह हफ्ता कैसा रहेगा.

एस्‍ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के बेटे एस्‍ट्रो फ्रेंड चिराग दारुवाला से जानते हैं 17 जनवरी से 23 जनवरी तक का समय मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा.

मेष : गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. भाई तथा मित्रों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है. इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा.

वृषभ :: गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है. हफ्ते के मध्य में आपको व्यापार संबंधी कार्यों में लाभ तथा सफलता प्राप्त होगी. इस हफ्ते आपको अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिल सकती है. सेहत संबंधी मामलों में थोड़ा सचेत बने रहने की जरुरत रहेगी.

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के जातकों को शुरूआती भाग में कुछ सेहत संबंधी दिक्‍कतें हो सकती हैं. अतः सेहत का उचित ध्यान रखें. इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि के योग रहेंगे. आलस्य के कारण इस हफ्ते आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चलना आपको लाभ दे सकता है.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातकों के आत्मसम्मान में वृद्धि हो सकती है. भाग्य का सहयोग आपको अच्छा प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. हफ्ते के मध्य भाग में काम का बोझ आप के ऊपर अधिक बना रह सकता है. छात्र वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते है.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कुछ दिक्‍कतें मिल सकती हैं. आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. इस हफ्ते आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रह सकता है. व्यर्थ के कार्यों से अपने आप को दूर रखे.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते आपको कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते है. इस हफ्ते नए व्यापारिक साझेदार भी आपके बन सकते है. हफ्ते के मध्य में आपको कुछ शारीरिक तथा मानशिक तनाव हो सकता है.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्तिथि मजबूत बनेगी. इस हफ्ते आपको पारिवारिक लोगो का अच्छा सहयोग मिलेगा. कामकाज को लेकर इस हफ्ते कुछ आलस्य बना रह सकता है. इस हफ्ते नौकरी पेशा वर्ग को अच्छे लाभ मिलने के संकेत है. कार्यस्थल में लोगो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा.

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों का घरेलू सामान पर खर्च हो सकता है. माता की सेहत का ध्यान रखें. नौकरी पेशा वर्ग को इस हफ्ते कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है. व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता धन का लाभ देने वाला रहेगा. पुराना निवेश भी इस हफ्ते आपको लाभ दे सकता है.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के जातकों को बहुत अच्छे लाभ मिल सकते है. इस हफ्ते आपके लिए उपहार तथा सम्मान की प्राप्ति के योग भी बने रहेंगे. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता शुभ फल देने वाला बना रहेगा. हफ्ते के मध्य में सेहत संबंधी दिक्‍कतें आपको परेशान कर सकती हैं.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के जातकों को अच्छा धन का लाभ प्राप्त होगा. इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि के योग रहेंगे. इस हफ्ते प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा. इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलेगा. इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. इस हफ्ते भाई बहनों द्वारा आपको कुछ अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है. हफ्ते के मध्य में किसी बात को लेकर आप चिंतित हो सकते है. कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके लिए अच्छा बना रहेगा.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं. इस हफ्ते पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलें. जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव में वृद्धि के योग रहेंगे. संतान के साथ कुछ मतभेद संभव है. इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्तिथि कुछ कमजोर हो सकती है.

Post navigation

Previous: जाने कब है संकष्टी चतुर्थी गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण ?
Next: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची के जरिए योगी आदित्यनाथ ने किया तीखा हमला

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.