Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ जॅक्शन ;चला चक्रव्यूह अभियान-बिना मास्क लगाये लोगों से 5200 रुपये जुर्माना वसूला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ जॅक्शन ;चला चक्रव्यूह अभियान-बिना मास्क लगाये लोगों से 5200 रुपये जुर्माना वसूला

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)
 पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के दिशा निर्देश में सोमवार को लखनऊ जं0 स्टेशन पर चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस टिकट जांच अभियान में कुल 670 लोग बिना टिकट पकड़े गए जिनसे 4 लाख, 93 हजार, 840 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई तथा 52 लोगों को बिना मास्क लगाये पाए जाने पर चार्ज किया गया जिनसे 5200 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए उनको कोविड-19 से सुरक्षा हेतु समस्त प्रोटोकाल के पालन व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्टेशन पर 200 मास्क का वितरण किया गया। विदित हो कि ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसरों में मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज 18 जनवरी का अपना राशिफल
Next: नितेश तिवारी की बवाल में नजर आएगी वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की जोड़ी

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.