Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बजरंगी भाईजान को पछाड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी आरआरआर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

बजरंगी भाईजान को पछाड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी आरआरआर

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
37620220405140628

एसएस राजामौली की फिल्म  आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म ने कई रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। अब एक अनोखा रिकॉर्ड इस फिल्म के साथ जुड़ गया है।  आरआरआर सलमान खान की बजरंगी भाईजान को पछाड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजामौली की  आरआरआर तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में दुनियाभर में 934 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो यह फिल्म बहुत जल्द 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। उम्मीद है कि  आरआरआर और भी कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। आरआरआर ने कमाई के मामले में बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया है। 2017 में आई सीक्रेट सुपरस्टार ने 830 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आमिर खान अभिनीत यह फिल्म पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। वहीं, 2015 में रिलीज हुई बजरंगी भाईजान इस सूची में चौथे स्थान पर खिसक गई है। इस फिल्म ने 858 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। आरआरआर फिलहाल आमिर खान की सुपहिट फिल्म दंगल और प्रभास की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को मात नहीं दे पाई है। 2016 में रिलीज हुई दंगल सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,924 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। साउथ स्टार प्रभास की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,749 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। इसमें राम और एनटीआर भाई की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। 450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नेटफ्लिक्स और जी5 ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में जी5 पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिन्दी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश भाषाओं में प्रसारित होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘दसवीं’ में अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण मानती हैं निमरत कौर
Next: केजीएफ: 2 बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.