Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संविधान खतरे में, बेचे जा रहे सरकारी संस्थान, शिक्षा व्यवस्था भी ध्वस्त– संजय सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य

संविधान खतरे में, बेचे जा रहे सरकारी संस्थान, शिक्षा व्यवस्था भी ध्वस्त– संजय सिंह

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
फोटो- 01 (2)

लखनऊ । आम आदमी पार्टी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती को संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाएगी। सभी जिला मुख्यालयों पर इस दिन विचार गोष्ठी आयोजित करेगी। यह जानकारी सांसद संजय सिंह ने बुधवार को ट्विट कर दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने में जुटी है। सभी को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिले इस पर केजरीवाल सरकार लगातार शानदार काम कर रही है दलित, शोषित, वंचित सभी को अधिकार मिले । संजय सिंह ने कहा कि संविधान की शपथ लेनेवालों ने ही संविधान को कमजोर किया है । सुप्रीम कोर्ट के जजों को प्रेसवार्ता कर कहना पड़ रहा है कि संविधान खतरे में है । संविधान में धर्म, जाति, लिंग आदि के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है, पर वोट और सत्ता पाने के लिए राजनीतिक दलों ने भारतीय नागरिकों को धर्म और जाति में विभाजित किया है. ‘बांटो और राज करो’ की ब्रिटिश राजनीति आज भारत में कहीं अधिक लागू है.।  सरकारी संस्थान बेंचे जा रहे है, प्राइविटाइजेशन कर आरक्षण खत्म किया जा रहा है। जनता त्रस्त है।  शिक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।   सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बाबा साहेब के कदमों पर चलकर दिखाया है। पंजाब सरकार भी इस ओर अग्रसर है। पंजाब और दिल्ली में सरकारी सुविधाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दों पर बड़ा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में भी इस तरह के प्रयासो की लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है। वो वर्तमान सरकार की मनमानी और उनके गलत निर्णय पर विपक्ष में होने के नाते आवाज उठा रही है। संजय सिंह ने कहा कि भारत की तरक्की का केवल एक ही कारण है, शिक्षा ।  देश का संविधान लिखना आसान नहीं था, जिसमें इतनी विविधता, इतने धर्म, संस्कृति। बाबा साहेब ने पूरी दुनिया का संविधान पढ़ा और भारत को एक बेहतर संविधान बनाया ।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,24,673 सैम्पल की जांच की गयी
Next: उपभोक्ता परिषद् अध्यक्ष ने ऊर्जामंत्री से की मुलाकात और सौपा जनहित प्रस्ताव  

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.