Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चार साल बाद फिल्म द कन्फेशन से वापसी करेंगे नाना पाटेकर
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चार साल बाद फिल्म द कन्फेशन से वापसी करेंगे नाना पाटेकर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
नाना-पाटेकर-1

मुंबई । दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। भले वह काफी समय से रूपहले पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। अपनी कमाल की डायलॉग डिलीवरी के कारण वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अब उनके फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देख पाएंगे। वह चार साल बाद फिल्म द कन्फेशन से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, नाना एक अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह सोशल थ्रिलर फिल्म द कन्फेशन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अनंत नारायण महादेवन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म को नरेंद्र हीरावत, प्रवीण शाह, सगुन बाघ, अजय कपूर और सुभाष काले मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। अभिनेता नाना ने फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह टीजर में बोलते हुए दिखे, सच का चेहरा देख लिया मैंने, सच की आवाज भी सुन ली, सच जानकर भी कबूल नहीं मुझे, गर जान भी जाए वो कबूल है मुझे। टीजर के अंत में नाना की झलक दिखी और वह काफी गंभीर मुद्रा में नजर आए। वाकई नाना की दमदार आवाज ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। फैंस अभी से फिल्म देखने के लिए बेकरार हैं।
लेखक सीपी सुरेंद्रन ने इस फिल्म का लेखन किया है। फिलहाल प्रोजेक्ट के बाकी कलाकारों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। एक यूजर ने लिखा, क्या शानदार आवाज है सर जी। हम आपको हमेशा प्यार करते हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, नाना को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। नाना आखिरी बार 2018 में आई रजनीकांत की फिल्म काला में दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2019 में नाना ने फिल्म हाउसफुल 4 साइन की थी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। 2018 में उनपर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। फिर मीटू कैंपेन के कारण उन्होंने हाउसफुल 4 छोड़ दी थी। इसके बाद से नाना बड़े पर्दे से दूर हैं। पिछले साल के अंत में नाना को टाटा स्काई के विज्ञापन में देखा गया था। तभी से फैंस आशा भरी नजरों के साथ अभिनेता की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे। वेलकम 3 में भी वह नजर आ सकते हैं।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में गोरखपुर मण्डल के विकास कार्याें, कानून-व्यवस्था एवं 10 करोड़ रु0 से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की जनपदवार समीक्षा की
Next: केजीएफ-2 के सामने जमकर थमी बीस्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.