Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केजीएफ-2 के सामने जमकर थमी बीस्ट
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

केजीएफ-2 के सामने जमकर थमी बीस्ट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
maxresdefault

कोविड-19 के सुधरे हालातों के बाद पूरी तरह से खुले सिनेमाघरों में दक्षिण भारतीय फिल्मों का बोलबाला दिखायी दे रहा है। पैन इंडिया स्तर पर लगातार प्रदर्शित हो रही फिल्मों ने सिनेमाघरों को खुशनुमा माहौल देने में सफलता प्राप्त कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। पहले आरआरआर, फिर बीस्ट और अब केजीएफ 2, लगातार एक के बाद एक ये फिल्में बॉक्स ऑफिस को हिलाए हुए हैं। थलापति विजय की फिल्म बीस्ट 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और इसके एक दिन बाद ही 14 अप्रैल को यश की फिल्म केजीएफ 2 रिलीज हो गई। केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। केजीएफ 2 हिंदी ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस बीच माना जा रहा था कि बाकी फिल्में एक साइड हो जाएंगी। लेकिन पूरी तरह ऐसा नहीं हुआ। थलापति विजय की तमिल फिल्म बीस्ट केजीएफ 2 के आगे टिकी रही। बीस्ट ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 87 करोड़ रुपये कमाए थे और अब बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई पार कर ली है। कथित तौर पर फिल्म की वैश्विक स्तर पर कमाई दूसरे दिन 130 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस तरह यह फिल्म तमिल में सबसे तेज 100 करोड़ पार करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के पास था। पहले दिन अकेले तमिल भाषा में फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। केजीएफ-2 के बज के सामने बीस्ट के भविष्य के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि दो दिनों में इसने अच्छी कमाई करके संकेत दिए हैं कि यह आगे भी कमाई करेगी। केजीएफ 2 की ओपनिंग डे की ग्रोस कमाई 134.5 करोड़ रुपये हुई है। जबकि सिर्फ हिंदी में ही इसने 53.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में बीस्ट का टिके रहना मुश्किल साबित हो सकता है। थलापति विजय की बीस्ट को समीक्षकों से मिले जुले रिव्यू मिले थे। दर्शकोंं ने इस फिल्म को ठीक-ठाक ही बताया है, उस हिसाब से दो दिन में 100 करोड़ पार कर जाना फिल्म के लिए बड़ी बात है।

Post navigation

Previous: चार साल बाद फिल्म द कन्फेशन से वापसी करेंगे नाना पाटेकर
Next: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी क्रूज पर दिये बोल्ड पोज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.