Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
photo-1-scaled

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी आज यहां शास्त्री भवन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देशित किया कि एन0सी0आर0 के जनपदों के साथ-साथ लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर सभी के लिए मास्क लगाए जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत तथा लखनऊ में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित करते हुए इन्हें प्राथमिकता पर वैक्सीनेट किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी उपयोग करते हुए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा। यथावश्यक स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के सम्बन्ध में बच्चों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 170 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 110 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 856 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 13 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 01 लाख 36 हजार से अधिक कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 30 करोड़ 86 लाख 80 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पूरी जनसंख्या को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है। 86.69 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 94.26 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 61.64 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 35 लाख 32 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की खुराक प्राप्त कर ली है। मुख्यमंत्री जी ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीके की पहली डोज के बाद पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दिए जाने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री जी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि लक्षित आयु वर्ग का कोई भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे। बूस्टर डोज के महत्व एवं बूस्टर टीकाकरण केन्द्रों के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किया जाए।

Post navigation

Previous: काफ्तान लिबास में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सोनम कपूर
Next: मुख्यमंत्री के समक्ष पर्यटन एवं संस्कृति सेक्टर के विभागों का प्रस्तुतिकरण

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.