Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण का डीएम ने किया शुभारंभ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण का डीएम ने किया शुभारंभ

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
फोटो-01

झाँसी । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्र व उप्र सरकार की अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत बनने वाले अमृत सरोवरों को बहुउद्देश्यीय स्वरूप में बनाया जाएगा। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने यह बात ग्राम पंचायत रौनीजा, विकासखंड बड़ागांव में अमृत योजना में तालाब के विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ करते हुए कही‌‌। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना के अतंर्गत तालाब के चारों ओर वृहद वृक्षारोपण कर तालाब को रमणीय क्षेत्र भी बनाया जाना है अतः शोभादार पौधों के साथ-साथ ऐसे पौधों को भी रोपण किया जाए जो वहां के केयर टेकर की आय का जरिया बने। सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि जल संरक्षण हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत जनपद में 75 अमृत सरोवर का निर्माण कराये जाने का लक्ष्य है। आज जनपद में  50 तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराया जा रहा है।  जहाँ पर बड़े तालाब नहीं है वहाँ पर नये तालाब का निर्माण अमृत सरोवर के रूप में किया जायेगा।  तालाब के निर्माण कार्य में कच्चे कार्य मनरेगा मजदूरों से कराया जायेंगे, जिसके लिए मानव दिवस सृजित किये जायेंगे। एक मजदूर की दैनिक मजदूरी 213 रूपये देय है। पंचायत निधि (राज्य वित्त आयोग) से पक्के कार्य कराये जायेगें।  मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन तालाबों में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के चारो ओर पाथ, ऊंची दीवार के साथ रैम्प सीड़ी युक्त, आउट लेट/इन लेट व तालाब के चारो ओर तार के माध्यम से फेसिंग का कार्य कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त बैठने के लिए बेंच और ध्वजारोहण हेतु भी एक पक्का स्थान बनाया जाएगा, जहां पर गणमान्य जनों द्वारा गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य समारोह पर ध्वजारोहण किया जा सके।  जिलाधिकारी ने इसके पश्चात ग्राम पंचायत रौनीजा में स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण कर उच्च प्राथमिक एवं  प्राथमिक कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की पेयजल व्यवस्था, शौचालय, स्मार्ट क्लास ,एवं रसोईघर आदि चेक कर सब्जी तथा भोजन में डालने वाले तेल को चेक किया।तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया और पोषाहार के संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकत्री से जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सान्या छाबड़ा, उप श्रम आयुक्त नईम खान, डीपीआरओ सीजीआर गौतम,श्रम एवं रोजगार राम अवतार, परियोजना निदेशक उपेंद्र पाल, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि सहित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, जेई, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे‌।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए
Next: सामुदायिक सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.