Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सामुदायिक सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

सामुदायिक सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
01 (8)

सुल्तानपुर । सामुदायिक सलाहकार बोर्ड की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 धमेन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्यचिकित्सा अधिकारी सभागार में सम्पन्न हुई। प्रताप सेवा समिति के सहयोग से संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना से सम्बन्धित कार्यो व उपलब्धियो का प्रस्तुतिकरण किया गया। संस्था के विजय विद्वोही ने सभी का स्वागत करते हुए बैठक का शुभारम्भ किया। जिला एड्स अधिकारी डा0 आर0के0 कनौजिया ने बताया कि कार्यक्रम का उददेश्य उच्च जोखिम समूह जैसे महिला यौन कर्मी इन्जेक्शन ड्रंग यूजर्स आदि को एच0आई0वी0 होने से बचाना व एड्स से बचाव के लिए सन्दर्भित सेवाये प्रदान करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 धमेन्द्र त्रिपाठी ने बोलते हुए कहा कि हमारा प्रयास हो हर जोखिम समूह के लोगो की एचआईवी जाॅच जरूर हो तथा हर हालत में एआरटी से जोडकर दवाये दिलाई जाय संस्था ने कम समय में काम पूरा किया, पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होने कहा कि मेरे स्तर से कार्य कर्ताओ को आईकार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे क्षेत्र में आने वाली समस्याये कुछ कम हो सके, तथा सभी विभागो से सहयोग ले सके। सामुदायिक सलाहकार बोर्ड में पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा नें कहा कि यदि क्षेत्र में कोई परेशानी पुलिस के स्तर से आ रही हो तो मेरे फोन पर कभी भी फोन किया जा सकता है। परियोजना प्रबन्धक सीमा श्रीवास्तव ने पीएमपीएसई के पूरे कार्यक्रमो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पूरे जनपद में उच्च जोखिम समूह की मैपिग समाप्त की जा चुकी है। तथा पीएमपीएसई से प्राप्त डाटा पर विस्तृत चर्चा किया गया। उच्च जोखिम सदस्यो की संख्या अधिक आ रही है, तथा पूरे जनपद में काम करना होगा। सामुदायिक सलाहकार बोर्ड में पुरूष सीएमएस प्राभरी डा. धीरेन्द्र, महिला सीएमएस प्रभारी डा. आर.के यादव एआरटी प्रभारी डा. अब्सार अहमद, बाल विकास परियोजना अधिकारी रवीश्रवर राव, डा. एसएन राय डीसीपीएम अनिल, आईसीटीसी परामर्शदाता सत्यनरायन सिंह एंव लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (टीआई) के स्टाप मानेट्ररिंग आॅफिसर संजय पाल, आउटरीच वर्कर प्रनीत श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, लक्ष्मी सोनी, एंव पीयर एजुकेटर राजकली, ममता, अंकिता, बन्दना, आर्दश, मन्जू, हरिशचन्द्र, अरूण सिंह की सहभागिता रही ।

Post navigation

Previous: जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण का डीएम ने किया शुभारंभ
Next: विधायक ने किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.