Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घटनास्थल पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल, जांच के आदेश, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

घटनास्थल पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल, जांच के आदेश, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार की तरफ से मैंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसके दोनों मालिकों वरुण गोयल और सतीश गोयल को पुलिस गिराफ्तार कर चुकी है.

दिल्ली के मुंडका में भीषण अग्नीकांड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पर पहुंचे हैं. सीएम केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि, हमने एक हेल्प डेस्क लगाया है, परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. इधर, घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये भी दिए जाएंगे.

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
हादसे के बाद घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार की तरफ से मैंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसके दोनों मालिकों वरुण गोयल और सतीश गोयल को पुलिस गिराफ्तार कर चुकी है. दोनों पर दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

हादसे में 27 लोगों की मौत, 28 लापता
तीन मंजिला कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में आग लग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 28 लोग अभी भी लापता हैं. घटना को लेकर दिल्ली सिविल डिफेंस ते सुनील कुमार ने बताया कि, अभी तक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं. हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं. हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है. कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा.

बाद में तय होगी जिम्मेदारी
पश्चिम दिल्ली के एडीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, यहां 70-80 लोग काम करते थे. उन्होंने कहा कि घटना के पीछे किसकी गलती थी, क्यों हुआ हादसा इसकी जिम्मेदारी जांच के बाद तय होगी. उन्होंने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जाए. उन्होंने बताया अग्निकांड में शव पूरी तरह जल गए हैं, उनकी पहचान के लिए डीएनए (DNA) सैंपल्स के अलावा उपाये नहीं है, इसलिए हम परिजनों से संपर्क कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने वाराणसी मण्डल के विकास एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा की
Next: अस्पताल से 650 मरीजों का रेस्क्यू; वार्डों में भरा धुआं, एक्सरे यूनिट के पीछे हुआ था धमाका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.