Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • किसान के नेता राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही, प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

किसान के नेता राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही, प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (76)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। वहीं इस घटना के बाद कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। ताजा जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

चंद्रशेखर के समर्थकों पर आरोप
बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने टिकैत से पूछा कि किसान नेता चंद्रशेखर को लेकर आपका क्या कहना है। इसपर जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है। बस इतना सुनते ही चंद्रशेखर के समर्थक भड़क गए और टिकैत पर स्याही फेंक दी।

मुझे कोई सुरक्षा नहीं दी गई
राकेश टिकैत ने कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है।

टिकैत और चंद्रशेखर के समर्थकों के बीच चलीं कुर्सियां
स्थानीय मीडिया के अनुसार टिकैत पर स्याही फेंकने के बाद उनके समर्थकों ने शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद द्रशेखर के समर्थक और राकेश टिकैत के समर्थक के बीच जमकर कुर्सियां चलने लगीं। दोनों ओर से हाथापाई की भी खबर है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,828 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 141 नये मामले आये
Next: भारत में नए COVID-19 केसों में 4.3 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 2,706 मामले

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.