Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • खान अधिकारी बस्ती को कार्यों में लापरवाही के कारण मुख्यालय से किया गया संबद्ध, निलंबन की की गई संस्तुति
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

खान अधिकारी बस्ती को कार्यों में लापरवाही के कारण मुख्यालय से किया गया संबद्ध, निलंबन की की गई संस्तुति

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

मुख्यमन्त्री जी के निर्देश पर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ प्र०डा० रोशन जैकब एवं खनिज निदेशालय की टीम द्वारा  31मई/01जून 2022 की रात्रि में जनपद बस्ती में वर्तमान में संचालित खदानों व खनिज वाहनो की जाँच गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जनपद अयोध्या तथा जनपद आजमगढ़ के थाना रानी की सराय (आजमगढ़-जौनपुर रोड) क्षेत्र में की गयी गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जनपद अयोध्या में बुन्देलखण्ड एवं सीमावर्ती प्रदेशों से आने वाले उपखनिज से लदे सभी वाहनों में परिवहन प्रपत्र ई०एम०एम०-11 एवं  आईएसटीपी मौजूद पाया गया। अधिकांश वाहनों में  आर आई डी एफ/माइनिंग टैग लगा हुआ एवं लोडिंग मानक के अनुरूप पायी गयी मध्य प्रदेश राज्य के जनपद टीकमगढ़ से जनपद झाँसी होते हुए प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग पायी गयी। जिस पर जनपद झाँसी के ज्येष्ठ खान अधिकारी को चेतावनी दी गयी कि भविष्य में प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाय।
निरीक्षण के दौरान जनपद बस्ती में अनुझा पत्र पर स्वीकृत क्षेत्र यथा केशवपुर शंकरपुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें खनन क्षेत्र में मौके पर खड़े वाहनों में अधिक मात्रा में ओवर लोडिंग पायी गयी खनन क्षेत्र से लगी सड़क पर खड़े अन्य वाहनों में अधिक मात्रा में ओवरलोडिंग पायी गयी। इसके अतिरिक्त जनपद बस्ती से गुजरने वाले अन्य जनपदों/प्रदेशों के खनिज वाहनों में भी अनियमितता पायी गयी, जांच टीम  ने महसूस किया कि खान अधिकारी बस्ती द्वारा अवैध खनन/परिवहन पर नियंत्रण में अधिक शिथिलता बरती जा रही है तथा उक्त अवैध परिवहन में उनकी संलिप्तता भी परिलक्षित हो रही है। अतः सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल मुख्यालय सम्बद्ध करते हुए उनके निलम्बन/विभागीय कार्यवाही हेतु प्रस्ताव शासन प्रेषित किया गया।
जनपद बस्ती में जिन अनुज्ञा पत्र क्षेत्रों में अनियमितता पायी गयी. उसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी बस्ती को निर्देशित किया गया कि उक्त क्षेत्रों की पैमाइश कराकर यदि स्वीकृत मात्रा/निर्गत रवन्ना से अधिक खनन किया गया हो, तो अनुज्ञापत्र धारक से स्वीकृत मात्रा से अधिक किये गये खनन पर देय समस्त धनराशि जमा कराने के उपरान्त खनन की अनुमति प्रदान करते समय खनन एवं लोडिंग के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।
जनपद बस्ती के थाना कलवारी में जाँच के दौरान प्रवर्तन दल द्वारा जनपद मीरजापुर से आ रहे वाहनों की जाँच की गयी। जिसमें उपखनिज स्टोन डस्ट से लदे 3 वाहन बिना परिवहन प्रपत्र ई0एम0एम0-11 पकड़े गये। अतः जनपद मीरजापुर के ज्येष्ठ खान अधिकारी को भविष्य में अवैध परिवहन पर  प्रभावी नियंत्रण हेतु सचेत किया गया।
जनपद आजमगढ़ में (आजमगढ़-जौनपुर हाईवे) पर जनपद मीरजापुर एवं सोनभद्र से आने वाले वाहनों की प्रभावी चेकिंग की गयी, जिसमें अधिकांश वाहन मानक के अनुरूप एवं निर्धारित प्रपत्रों के साथ सही पाये गये। बिहार राज्य की सीमा से जनपद चन्दौली एवं वाराणसी में प्रवेश करने वाले कुछ वाहनों में परिवहन प्रपत्र नहीं पाया गया। जिस पर जनपद चन्दौली एवं वाराणसी के खान निरीक्षक को सचेत करते हुए चेतावनी दी गयी कि वे प्रभावी ढंग से वाहनों की जॉच/प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये और यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पायी  गयी, तो सम्बन्धित के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

Post navigation

Previous: विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर लखनऊ पराग में आयोजित कार्यक्रम
Next: भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996 की सपठित नियमावली 1998 के अन्तर्गत उपकर संग्रहण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.