Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री लखनऊ पहुॅंची
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री लखनऊ पहुॅंची

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (35)

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 की घोषणा दिनांक
09 जून, 2022 को की गई थी तथा निर्वाचन सम्बन्धी अधिसूचना दिनांक
15 जून, 2022 को जारी की गई थी। राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतदान दिनांक 18 जुलाई, 2022 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 05ः00 बजे तक चलेगा। मतों की गणना दिनांक 21 जुलाई, 2022 को होगी।
राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री प्राप्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं विधान सभा सचिवालय के अधिकारीगण दिनांक 11 जुलाई, 2022 को नई दिल्ली गये थे।
मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री मुख्य चुनाव आयुक्त, श्री राजीव कुमार एवं चुनाव आयुक्त, श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में राज्य के अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई। राज्य के अधिकारीगण मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री प्राप्त कर  दिनांक 12 जुलाई, 2022 को सायंकाल लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुॅंच गये थे। मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एस0ओ0पी0 के साथ विधान सभा सचिवालय पहुॅंची तथा विधान सभा सचिवालय के कक्ष सं0-54 में जहॉं स्ट्रांग रूम बनाया गया है, उक्त मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री रखकर कक्ष को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु विधान सभा सचिवालय के सुरक्षाकर्मी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु राज्य सभा के महासचिव श्री पी0सी0 मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य से श्री बृजभूषण दुबे, विशेष सचिव एवं श्री अजीत कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव, विधान सभा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य मंे विधान सभा सचिवालय स्थित तिलक हाल में मतदेय स्थल बनाया गया है एवं मतदाताओं के पहचान/स्लिप वितरण हेतु विधान भवन के कक्ष सं0-80 को चिन्हित किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घोषणा के बाद भी गोमतीनगर स्टेशन पर नहीं रुक रहीं ये महत्वपूर्ण ट्रेनें, ये वजह बनी बड़ा कारण
Next: पर्यटन विभाग के 100 दिन की कार्ययोजना के तहत 172 पर्यटन विकास की परियोजनाएं पूरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.