Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पर्यटन विभाग के 100 दिन की कार्ययोजना के तहत 172 पर्यटन विकास की परियोजनाएं पूरी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पर्यटन विभाग के 100 दिन की कार्ययोजना के तहत 172 पर्यटन विकास की परियोजनाएं पूरी

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (36)

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष अपने विभाग की 100 दिन की कार्ययोजना के अंतर्गत अर्जित की गयी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पर्यटन सेक्टर आमदनी एवं रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण जरिया है। इसके साथ ही पर्यटन एवं संस्कृत विभाग की कई योजनाओं के माध्यम से पर्यटन को गॉव तक ले जाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे उत्कृष्ठ हो जाने के कारण कोरोना काल खण्ड के बाद देशी-विदेशी पर्यटकों की उ0प्र0 पहली पसंद बन गया है।श्री जयवीर सिंह ने अपने विभाग की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि  प्रदेश की विभिन्न जनपदों में संचालित पर्यटन विभाग की 170 परियोजनाओं को पूर्ण करने के लक्ष्य के सापेक्ष 172 परियोजनायें पूरी कराई गयी। इसके अलावा लोक संगीत के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन विकास हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का गठन कराया गया।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको पर्यटन विकास बोर्ड के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 16-05-2022 को प्रदेश के बौद्ध पर्यटन स्थलों पर बौद्ध कान्क्लेव का भव्य आयोजन कराया गया। संतकबीर प्राकट्य दिवस पर कबीर फेस्टिवल का आयोजन दिनांँक 14 से 16  जून, 2022 तक वाराणसी, लखनऊ एवं मगहर में सम्पन्न। संतकबीर के प्राकट्य दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम पर वेलनेस टूरिज्म कान्क्लेव का आयोजन कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अर्न्तगत मेले-महोत्सवों की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग एवं ब्रॉण्डिग के उद्देश्य से अरेबियन टैªवेल मार्ट दुबई-2022 तथा देश में राष्ट्रीय टैªवल मार्ट साटे-2022 नोएडा में प्रतिनिधित्व किया गया।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि एडवेन्चर टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए तीन दिवसीय ब्रज-आगरा कार रैली का आयोजन किया गया। पर्यटकों को बेहतर आवासीय एवं खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरन्तर घाटे में चल रहे राही पर्यटक आवास गृहों को पी0पी0पी0 मॉडल पर संचालित करने की कार्यवाही प्रगति पर है और इसके लिए टेण्डर की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में 100 कक्षों का आधुनिक सुविधायुक्त भव्य भागीरथी अतिथि गृह का माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर दिनाँंक 11 से 17 अगस्त, 2022 तक पर्यटन निगम द्वारा संचालित सभी राही पर्यटक आवास गृहों में श्रद्धालुओं/पर्यटकों से आवासीय किराया मात्र 75 प्रतिशत चार्ज करने का निर्णय लिया गया है। मथुरा एवं आगरा में पी0पी0पी0 मॉडल पर हेलीपोर्ट संचालन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 05 डेस्टिनेशन विकसित करने हेतु मा0 केन्द्रीय पर्यटन मंत्री एवं सचिव, पर्यटन मंत्रालय के साथ संयुक्त बैठक में सहमति बनी है। ब्रज पर्यटन परिपथ के समेकित पर्यटन विकास हेतु मा0 केन्द्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के साथ संयुक्त बैठक में सहमति बनी है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि विश्व बैंक सहायतित् उ0प्र0 प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजनान्तर्गत ब्रज क्षेत्र तथा बुद्धिष्ट सर्किट अन्तर्गत सारनाथ एवं कुशीनगर के पर्यटन विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया। प्रदेश में पर्यटन विकास को गतिशीलता प्रदान करने हेतु उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 में टेक्निकल सेल का गठन किया गया।
भारतीय नौसेना मंत्रालय, भारत सरकार से नौसेना पोत, आईएनएस गोमती को प्रदेश में लाने का निर्णय लिया गया है। प्रयागराज में ओल्ड कर्जन ब्रिज को गंगा गैलरी/हेरिटेज पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु रेलवे की सहमति प्राप्त की जायेगी। इसके अलावा प्रयागराज की पौराणिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने हेतु प्रयागराज में डिजिटल कुम्भ म्यूजियम की स्थापना से सम्बन्धित कार्यवाही की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री लखनऊ पहुॅंची
Next: अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.