Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाते वक़्त हमने दिल पर पत्थर रख लिया था: अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल
  • राजनीति

एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाते वक़्त हमने दिल पर पत्थर रख लिया था: अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (54)

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को हैरान कर देने वाला बयान दिया है। पाटिल ने कहा कि सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे के चेहरे के साथ बीजेपी आगे बढ़ी क्योंकि जनता को न सिर्फ एक स्पष्ट संदेश देना था, बल्कि सरकार को स्थिरता भी सुनिश्चित करनी थी। पाटिल का ये बयान बीजेपी के अंदर आक्रोश या विरोध की पहली चिंगारी के तौर पर बोला जा सकता है। 

महाराष्ट्र बीजेपी चीफ ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाते वक़्त हमने दिल पर पत्थर रख लिया। बता दें कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली थी जबकि देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया था। फिलहाल, महाराष्ट्र सरकार को मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है।

चंद्रकांत पाटिल ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे को सीएम बनता देख मैं और अन्य बीजेपी नेता दुखी थे मगर हमलोगों ने अपने दुख को काबू में कर लिया तथा आगे बढ़ गए क्योंकि हमें महाराष्ट्र के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाना था। दूसरी तरफ शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि प्रदेश में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार असंवैधानिक है एवं यह जल्द ही गिर जाएगी। बता दें कि ठाकरे इन दिनों महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं जिसे शिव संवाद यात्रा का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति हैं, मगर सरकार पार्टी के विस्तार में जुटी है। आदित्य ने कहा कि हम केवल महाराष्ट्र के लोगों के संपर्क में हैं तथा बागी MLA यदि चाहते हैं तो वे हमारे पास वापस आ सकते हैं

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने विश्व एथलेटिक्स चौम्पियनशिपमें में की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Next: कानपुर में जल्द बारिश की उम्मीद बेहद कम, जानें यूपी के और जिलो में मौसम का हाल

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.