Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित परम्परागत कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित किया
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित परम्परागत कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (27)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव के युवाओं में खेल के प्रति रुचि जागृत हो, इसके लिए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। प्रत्येक गांव में खेल का मैदान, ओपेन जिम का निर्माण एवं प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्टेडियम निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आज उसी का परिणाम है कि प्रदेश में अब तक 77 स्टेडियम, 68 बहुद्देशीय हाल, 2 अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 39 तरणताल, 18 छात्रावास भवन, 14 सिन्थेटिक हाकी स्टेडियम, 03 सिन्थेटिक रनिंग ट्रेक, 02 जूडो हाल, 36 अत्याधुनिक जिम उपकरण, 19 डॉरमेट्री, 02 इन्डोर वॉलीबॉल हाल, 16 सिन्थेटिक बास्केट बॉल कोर्ट, 11 कुश्ती हॉल, 11 वेटलिफ्टिंग हॉल का निर्माण किया जा चुका है। प्रदेश में 03 स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ एवं इटावा में संचालित किये जा रहे हैं। नौजवानों के लिए 44 आवासीय क्रीड़ा छात्रावास प्रदेश सरकार संचालित कर रही है। इन छात्रावासों में 18 जनपदों में 16 खेलों से संबंधित प्रशिक्षण भी कुशलतापूर्वक उपलब्ध करवाने का कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित परम्परागत कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागपंचमी का पर्व जीव और जन्तु के प्रति भारतीय संस्कृति के अनुराग और उनके प्रति हम सबके मैत्री व करुणा के भाव को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है। नागपंचमी के अवसर पर इस कुश्ती प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर के सभी पहलवान उपस्थित होकर यहां पर सहभागी बनते हैं। गोरखपुर कुश्ती संघ, प्रशासन के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को रोचक बनाने में अपना योगदान देता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुश्ती जैसे आयोजन प्राचीन काल से भारत में पराक्रम व शौर्य को प्रदर्शित करने का माध्यम रहे हैं। आधुनिक काल खंड में अनेक ऐसे पहलवानों ने कुश्ती के माध्यम से गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश व देश को एक नई पहचान दी है। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमण्डल खेल-2022 मेें भारतीय खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की अपनी रुचि और वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खेलकूद प्रतियोगिताओं का दिया गया प्रोत्साहन है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलने वाली खेल किट की राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर अब ढाई हजार रुपये, आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के खिलाड़ियों को भोजन, शिक्षा, प्रतियोगिता में होने वाले व्यय की बढ़ोत्तरी करके डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये प्रतिदिन किया है। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिये 50 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर प्रशिक्षण हेतु आबद्ध करने की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दी है। खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन व सफलता हेतु एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना की गयी है, जिसके अन्तर्गत खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम, एशियन गेम, वर्ल्ड चैम्पियनशिप, वर्ल्डकप आदि प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को तैयार करने तथा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था की गयी है।

Post navigation

Previous: जानिए 3 अगस्त 2022 का राशिफल और कैसा होगा आपका आज का दिन…
Next: आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हो रहे हैं उल्लेखनीय कार्य

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.