Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 01 अगस्त से 04 अगस्त तक प्रवर्तन की कार्यवाही से लखनऊ परिक्षेत्र में 93.13 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए
  • उत्तर प्रदेश

01 अगस्त से 04 अगस्त तक प्रवर्तन की कार्यवाही से लखनऊ परिक्षेत्र में 93.13 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
download (78)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अगस्त से 04 अगस्त तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 2814 वाहनों का चालान किया गया तथा 330 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 93.13 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
परिवहन उपायुक्त श्री निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अगस्त से 04 अगस्त तक की गई कार्रवाई में 67 बसों का, 593 ट्रकों का तथा 2154 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 23 बसों, 115 ट्रकों व 192 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।
मुख्यमंत्री जी एवं परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आबकारी राज्यमंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने की विभागीय समीक्षा बैठक
Next: क्रिटिकल गैप्स की पूर्ति को प्राथमिकता प्रदान किये जाने के निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.