Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • समाजवादी पार्टी  ने लगाया पुलिस के जरिए चुनाव को प्रभावित करने का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

समाजवादी पार्टी  ने लगाया पुलिस के जरिए चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
C3u35d3a_400x400

सपा ने थानाध्यक्ष करहल ,थानाध्यक्ष बरनाहल को तत्काल हटाए जाने की मांग। पार्टी ने छह पुलिस इंस्पेक्टर, 13 पुलिस सब इंस्पेक्टर और 100 से ज्यादा हेड कांस्टेबल को लेकर भी शिकायत कर हटाने की मांग की। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा मैनपुरी उपचुनाव में पुलिसकर्मियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के इशारे पर पुलिस सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने करहल, बरनाहल थानाध्यक्ष सहित छह इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेक्टर और 100 से ज्यादा हेड कांस्टेबल को हटाने की मांग की है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव व राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा का आरोप है कि भाजपा सरकार अब मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए पुलिस की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। पुलिस गांवों में जाकर सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रही है। मैनपुरी के पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस के लोग भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार व मतदान का दबाव बना रहे हैं। पुलिस घर- घर जाकर सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। भाजपा मैनपुरी में पुलिस को सुविधानुसार पोस्टिंग करा रही है। इन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराया जाना मुमकिन नहीं है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी,करें सीधे इस वेबसाइट से डाउनलोड
Next: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3000 अप्रेंटिस की बंपर भर्ती

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.