Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • TEJASHWI YADAV: महागठबंधन के साथ मजबूती से लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे
  • देश

TEJASHWI YADAV: महागठबंधन के साथ मजबूती से लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से शनिवार को रिम्स में मिले। पिता से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने बताया कि झारखंड में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। सीट बंटवारे को लेकर पार्टी समीक्षा करेगी। इसके बाद महागठबंधन की बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा। उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा जहां से राजद की दावेदारी मजबूत है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही झारखंड आएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

मॉब लिंचिंग रोकने में झारखंड सरकार विफल : तेजस्वी 
मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने में  तेजस्वी यादव ने झारखंड सरकार को विफल बताया। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सरकार कुछ नहीं कर पाई। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल है। सरकार सिर्फ बंटवारे की राजनीति कर रही है जो राज्य के लिए खतरनाक है।
इस मौके पर बिहार के विधायक भोला यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव, प्रवक्ता अनिल सिंह आजाद, पूर्णेन्दु यादव, इम्तियाज वारसी, धर्मेंद्र महतो सहित अन्य मौजूद थे।

राष्ट्र एक रहा है, जनता दल टूटता रहा है : तेजस्वी 
झारखंड में राजद के टूट कर दूसरी पार्टी राजद लोकतांत्रिक बनने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्र एक होना चाहिए। पार्टी तो टूटती रहती है। पार्टी विचारों से चलती है, राजद में कोई फाड़ नहीं है। राजद पुरानी पार्टी है और यह पार्टी गरीबों, आदिवासियों की है, यह पार्टी धर्मनिरपेक्ष व न्याय दिलाने वाली पार्टी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: OLYMPIC: से पहले चोटों से जूझ रही हैं सायना नेहवाल
Next: MISSION CHANDRAYAAN-2: कल दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर होगी लॉन्चिंग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.