Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इन यूजर्स की हुई मौज! 35 हजार रुपये से कम में मिल रहा iPhone 14
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

इन यूजर्स की हुई मौज! 35 हजार रुपये से कम में मिल रहा iPhone 14

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
हबू

आईफोन खरीदने का मन है लेकिन फोन का हाई प्राइस देख कर मन मार रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

आप भले ही आईफोन 15 का बजट न बना रहे हों, लेकिन iPhone 14 को खरीद ही सकते हैं। घबराइए नहीं इसके लिए आपको 70 हजार रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

डिवाइस को 35 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है।

कितने रुपये में मिल रहा है iPhone 14
iPhone 14 (128GB) की बात करें तो यह डिवाइस साल 2022 में ही लाया गया है। उस दौरान फोन की कीमत 69,900 रुपये थी।

हालांकि, समय बीतने के साथ फोन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो फोन पर 11 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट पा सकते हैं।

दरअसल, हम यहां ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट का जिक्र कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 34,147 रुपये में लिस्ट किया गया है।

इतना सस्ता कैसे मिलेगा फोन
दरअसल, इस ऑफर का फायदा आप एक्सचेंज ऑफर के साथ उठा सकते हैं। वे ग्राहक जो अपना पुराना iPhone 13 mini बेचना चाहते हैं, इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

कंपनी इन ग्राहकों को 24,150 रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि, यह समझने की जरूरत है कि फुल एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस की हालत पर आधारित होती है।

डिवाइस अच्छी हालत में हुआ तो आप iPhone 14 की कीमत 34,147 रुपये तक कम कर सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 मार्च का राशिफल: इन राशि वालों के लिए उत्तम फलदायी रहेगा दिन
Next: वीवो के अपकमिंग फोन की पहली झलक आई सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 27 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 31 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.