Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ीखबर! नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बड़ीखबर! नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
युग

हरियाणा पॉलिटिकल क्राइसिस के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि हरियाणा के मनोहर लाल की जगह अब नायब सैनी मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।

जानें कौन हैं नायब सैनी

नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। नायब सैनी साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी। 2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

अनिल विज नाराज, बैठक से बाहर निकले

अनिल विज भाजपा विधायक दल की बैठक से बाहर निकल गए है। जाते समय विज अपनी गाड़ी भी नहीं लेकर गए। गौरतलब है कि भाजपा विधायक दल की बैठक हरियाणा निवास पर चल रही है। सूत्रो के मुताबिक डिप्टी सीएम के नाम को लेकर विज ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक को बीच में छोड़ कर निकल गए। ऐसी जानकारी आ रही है कि गृह निवास से विज के पीछे गाड़िया भेजी गई है।

भाजपा विधायक दल की बैठक जारी

चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है। इस बैठक में विधायकों के साथ पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ मौजूद हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी उपस्थित हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया पर्यवेक्षकों का स्वागत

विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब चंडीगढ़ पहुंचे। पार्टी ने इन्हें पर्यवेक्षक बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इनका स्वागत किया।

लोकसभा में सीट शेयरिंग को लेकर टूटा गठबंधन

JJP लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकि BJP का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही गठबंधन टूटने की वजह बनी। JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले थे लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। दुष्यंत ने दिल्ली में अमित शाह से दोबारा मिलने का समय मांगा है। हालांकि ये मुलाकात होगी या नहीं, ये पक्का नहीं है।

राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए है। अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। मनोहर लाल दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा में सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। डिप्टी सीएम जेपी दलाल और रणजीत चौटाला बन सकते हैं।

कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे, सिर्फ मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए सिरे से पूरी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। कैबिनेट में 5 नए चेहरे होंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गूगल पिक्सल 7 सीरीज में मिलेगा सर्कल टू सर्च फीचर
Next: 13 मार्च का राशिफल: इन तीन राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं अच्छे अवसर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.