Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
Screenshot-2024-03-13-141232

वीवो भारत के साथ कई देशों में टॉप स्मार्टफोन लिस्ट में गिना जाता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने मंगलवार, 12 मार्च को इंडोनेशिया में अपने नए फोन Vivo Y03 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि Vivo Y02 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसको भारत में दिसंबर 2022 में पेश किया गया था।

कंपनी की मानें तो ये नया फोन कई अपग्रेड के साथ आता है। वैसे इस बात की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि भारत में लॉन्च होगा या नहीं। Vivo Y03 कंपनी का बजट डिवाइस है, जिसको दो कॉन्फिगरेशन और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Vivo Y03 की कीमत

  • Vivo Y03 को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है, जिसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत IDR 1,299,000 यानी लगभग 6,900 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत IDR 1,499,000 यानी लगभग 8,000 रुपये है।
  • यह इंडोनेशिया में आधिकारिक वीवो ई-स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक में पेश किया जा रहा है।

Vivo Y03 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- वीवो Y03 में 6.56-इंच LCD HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 269ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है।

प्रोसेसर- इसमें आपको मीडियाटेक हेलियो G85 SoC प्रोसेसर मिलता है, जिसे माली-G52 MP2 GPU और 4GB LPDDR4x रैम, 4GB वर्चुअल और 128GB तक eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

कैमरा- Vivo Y03 में पीछे की तरफ एक एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा यूनिट मिलती है, जिसको साथ 13MP का प्राइमरी सेंसर और एक QVGA कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP सेंसर मिलता है।

बैटरी- Vivo Y03 में 5,000mAh की बैटरी है, जिसमें USB टाइप-C पोर्ट, 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है।

Post navigation

Previous: 13 मार्च का राशिफल: इन तीन राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं अच्छे अवसर
Next: रुद्रपुर: कुमाऊं DIG के सामने बड़ा हादसा, टियर गैस गन का शेल फटा…

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.