Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रुद्रपुर: कुमाऊं DIG के सामने बड़ा हादसा, टियर गैस गन का शेल फटा…
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

रुद्रपुर: कुमाऊं DIG के सामने बड़ा हादसा, टियर गैस गन का शेल फटा…

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
इघिऔ (1)

रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए। आननफानन में दोनों अधिकारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आज कुमाऊं डीआईजी योगेंद्र रावत पुलिस लाइन में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी अश्रु गैस गन को पकड़कर डेमो लेने लगे। इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया। जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए है। आरआई शर्मा के हाथ में चोट लगी है। अचानक हुई घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन
Next: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 976 अंक गिरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.