Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान: रावतसर-धन्नासर हाईवे पर हादसा, चालक को झपकी आने से टकराई कार…
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राजस्थान: रावतसर-धन्नासर हाईवे पर हादसा, चालक को झपकी आने से टकराई कार…

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
झिउ-2

रावतसर-धन्नासर हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण हादसे में चार की मौत हो गई। आलू से भरे ट्रक को ओवरटेक करते समय कार चालक को नींद आने से ये हादसा हुआ। हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हादसे में मारे गए लोगों के शवों को मॉर्चरी में भिजवाया।

जानकारी के अनुसार गांव मैलुसर सरदारशहर के रहने वाला परिवार खेत्रपाल मंदिर में धोक लगाने के लिए निकला था। सभी कार में सवार होकर खेत्रपाल मंदिर आ रहे थे। इस दौरान सुबह सात बजे रावतसर-धन्नासर के बीच हाईवे पर एक आलू से भरे ट्रक को ओवरटेकर करते हुए कार चालक को नींद आ गई। इस कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक गम्भीर घायल को रेफर किया गया है। वहीं दूसरे को मामूली चोट आई है।

मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, सभी गांव मैलुसर सरदारशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विमला पत्नी ओमप्रकाश महर्षि, उसकी बेटी रचना, मंजू पत्नी दिविक्रम के रूप में हुई है। वहीं गजानंद और रामचन्द्र घायल हुए हैं। रावतसर थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान: होली के त्योहार पर रेलवे चलाएगा स्पेशल रेल सेवा
Next: इन दो बैंकों पर आरबीआई का सख्त एक्‍शन, लगाया भारी जुर्माना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 31 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.