Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इन दो बैंकों पर आरबीआई का सख्त एक्‍शन, लगाया भारी जुर्माना
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

इन दो बैंकों पर आरबीआई का सख्त एक्‍शन, लगाया भारी जुर्माना

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
जिउहोई-780x470

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने कुछ नियामकीय मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया पर 1.4 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने कुछ निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक पर भी 29.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 

बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना ‘जमा पर ब्याज दर’, ‘बैंकों में ग्राहक सेवा’, ‘कर्ज पर ब्याज दर’ और क्रेडिट सूचना कंपनी नियम, 2006 के प्रावधानों के उल्लंघन से संबंधित रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए लगाया गया है। 

इस बीच, रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड पर ‘एनबीएफसी (रिजर्व बैंक) दिशा-निर्देश, 2016 में धोखाधड़ी की निगरानी’ और केवाईसी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर 13.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि सभी मामलों में, नियामक अनुपालन में कमियों के लिए जुर्माना लगाया गया है। इसका उद्देश्य संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित करना नहीं है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान: रावतसर-धन्नासर हाईवे पर हादसा, चालक को झपकी आने से टकराई कार…
Next: यूपी: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में नहीं जुटने दी जाएगी अतिरिक्त भीड़

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.