Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम योगी 16 को रामपुर और मुरादाबाद दौरे पर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सीएम योगी 16 को रामपुर और मुरादाबाद दौरे पर

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
ल्क्पोक-2

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (16 मार्च) को मुरादाबाद में प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। मुरादाबाद के अलावा उनके रामपुर में भी दौरे की संभावना है। कार्यक्रम तय मानकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुरादाबाद में तीन स्थानों पर पासिंग आउड परेड के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बुद्धि विहार में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस दौरान मुरादाबाद विश्वविद्यालय समेत 400 करोड़ से अधिक की करीब 80 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। रामपुर प्रशासन को अभी सीएम के दौरे की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। इसके बाद भी शहर में सीएम की जनसभा और उनके स्तर से रामपुर विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप की घोषणा, स्वनिधि गलियारे के उद्घाटन आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है।


112 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आकर 169.58 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली यूनिवर्सिटी के शिलान्यास समेत करीब 510 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के करीब 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सर्किट हाउस के पीछे स्थित ग्राउंड में विभिन्न योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को भी लाभान्वित करेंगे।

दोपहर शासन से इस आशय का आदेश आने के बाद जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया। मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के 16 मार्च को मुरादाबाद आने के कार्यक्रम की सूचना मिली है। जिसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के पीछे स्थित प्रांगण में सभा को भी संबोधित करेंगे।

लिहाजा कार्यक्रम स्थल पर भी व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहां फील्ड के कुछ भाग में पानी भरा हुआ पाया गया। उनके निर्देश पर नगर निगम की टीम प्रांगण को सुखाने में जुट गई है।

इसके लिए वहां दो सेक्शन मशीन, एक पंपिंगसेट लगा कर पानी का निकास कराया जा रहा है। फॉगिंग के साथ आसपास विशेष सफाई व्यवस्था के भी निर्देश दिए। डीएम मानवेंद्र सिंह ने रात आठ बजे इसके लिए सभी प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

11 योजनाओं के एक-एक लाभार्थी को देंगे प्रमाणपत्र
सीडीओ सुमित यादव के मुताबिक मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के पीछे स्थित प्रांगण सभास्थल पर कृषि विभाग की ओर से एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी देंगे। इसके साथ ही पीएम आवास योजना शहरी व ग्रामीण, एनआरएलएम, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुद्रा लोन योजना, आयुष्मान कार्ड, विश्वकर्मा योजना तथा ओडीओपी योजना के एक-एक लाभार्थी प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे। इसके अलावा स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम के तहत एक बालक व एक बालिका को स्मार्ट फोन भी प्रदान करेंगे।

एमडीए की तीन परियोजनाओं का सीएम करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री अपने यहां आगमन के मौके पर एमडीए की 15 करीब 15 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। इसमें दिल्ली रोड स्थित जीरो प्वाइंट पर पीतल नगरी का अहसास कराने वाला प्रवेश द्वार भी शामिल है। शहर के पीतल कारोबारियों के मुताबिक पीतल के लोटे व कलश बनाने का सबसे पहले काम यहां शुरू किया गया था।

उसी से शहर की पहचान पीतल नगरी के रूप में हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी भी मुरादाबाद में तैयार कलश जर्मन में भेंट कर चुके हैं। लिहाजा एमडीए द्वारा दिल्ली रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से भव्यद्वार पर पीतल की झलक वाले कलश का भी निर्माण किया गया है।

जिससे शहर में आने वाले लोगों को पीतल नगरी में प्रवेश का अहसास हो सके। वीसी शैलेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा सोनकपुर में 176 पीएम आवास की योजना तथा मोड़ातैया झील के सुंदरीकरण का काम का भी सीएम लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि तीनों परियोजनाओं करीब 15 करोड़ रुपये की हैं।

मुख्यमंत्री करीब 510 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें करीब 169.58 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय विश्वविद्यालय के अलावा बिलारी में गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र, 24 वीं पीएसी वाहनी की 16 करोड़ रुपये से आवासीय कॉलोनी समेत करीब 290 करोड़ रुपये के 52 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जबकि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 42 करोड़ रुपये से बने मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर, जिले की 16 गोशालाओं तथा 85 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सरकारी स्कूलों के किए गए कायाकल्प कार्योें समेत 60 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। -सुमित यादव, मुख्य विकास अधिकारी

Post navigation

Previous: 15 मार्च का राशिफल: इन राशि वालों के करियर में आ सकता है बदलाव…
Next: सीएम के पूर्व प्रमुख निजी सचिव पीसी उपाध्याय धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.