Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लंच में बनाएं चिली गार्लिक पराठा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

लंच में बनाएं चिली गार्लिक पराठा

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture-45

अक्सर लंच में क्या बनाएं ये एक बड़ा सवाल बन जाता है। अगर आपका मन भी कुछ टेस्टी और अलग हटकर खाने का है, तो हम आपके लिए चिली गार्लिक पराठे की शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। इसे किसी भी सब्जी के साथ तो खा ही सकते हैं, इसके अलावा आप इसे ऐसे ही किसी सिंपल चटनी के साथ भी एंजॉय कर सकते हैं। ये इतना स्वादिष्ट होता है, कि आपको किसी स्पेशल डिश की कमी लगेगी ही नहीं, और मुंह का स्वाद एकदम रेस्टोरेंट वाला हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं चिली गार्लिक पराठा बनाने की आसान विधि।

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • गेहूं आटा- 1 कप
  • लहसुन की कली- 10-12
  • सूखी लाल मिर्च- 8-10
  • चीज़- 1 क्यूब
  • तेल- 1 टीस्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • मक्खन- जरूरत के मुताबिक

विधि :

  • सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा लें, और इसमें नमक, तेल और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
  • इस गुथें हुए आटे को थोड़ी देर के लिए सूती कपड़े में ढककर रख दें।
  • अब एक मिक्सर में लहसुन, सूखी लाल मिर्च और थोड़े नमक को पीस लें।
  • अब आटे की लोइयां बना लें, और इसमें चिली गार्लिक का पेस्ट और कद्दूकस किया हुआ चीज भरें।
  • लोई को बेलने के बाद पराठे को नॉनस्टिक तवे पर डालें। इसके लिए थोड़ा तेल भी यूज करें, जिससे ये अंदर तक से क्रिस्पी बनेगा।
  • बस दोनों तरफ से सिक जाने के बाद तैयार है आपका टेस्टी चिली गार्लिक पराठा। इसे गर्मागर्म ही किसी चटनी या सब्जी के साथ सर्व करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नीट यूजी आवेदन में आज से करें सुधार, 20 मार्च तक खुली रहेगी विंडो
Next: 19 मार्च का राशिफल: इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा सुख समृद्धि भरा

Related Stories

e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 minute ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 minutes ago 0
hshs-574-1068x823
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

Sarvoday Times 8 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.