Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक और FIR
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक और FIR

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
ज्ख्गिउग

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मां लक्ष्मी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के मामले में मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रहने के दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की थी। MP-MLA कोर्ट के आदेश के बाद वज़ीरगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 95/2024 धारा 153(ए), 505(2) आईपीसी व आईटी एक्ट 2008 की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है।

…तो लक्ष्मी चार हाथों के साथ कैसे पैदा हो सकती हैं?
बता दें कि शिकायतकर्ता रागिनी रस्तोगी का आरोप है कि पिछले साल 15 नवंबर को अखबारों में छपे स्वामी प्रसाद मौर्य के एक बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। रस्तोगी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि जब विभिन्न धर्मों के लोग दो हाथ और दो पैरों के साथ पैदा हुए थे, तो लक्ष्मी चार हाथों के साथ कैसे पैदा हो सकती हैं? याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई बार अपने बयान से भारत में हिंदू धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादों से है पुराना नाता
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले उन्होंने रामायण और राम मंदिर को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर में राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड है और एक धोखा है। बीजेपी राम के नाम पर लूट रही है। ये राम का अपमान है, जो सबको जन्म देता है। पीएम मोदी उनकी प्राण प्रतिष्ठा करने गए, तो क्या राम निष्प्राण थे। गौरतलब है कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर अपना एक राजनीतिक दल गठित किया है।

Post navigation

Previous: नंदगांव के हुरियारों और बरसाना की हुरियारिनों ने जमकर खेली लट्ठमार होली
Next: 20 मार्च का राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.