Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सर्वाइकल पेन ने कर रखा है बुरा हाल, तो इन योगासनों को आजमाकर देखें
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सर्वाइकल पेन ने कर रखा है बुरा हाल, तो इन योगासनों को आजमाकर देखें

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
युगुय-780x470

घंटों एक ही पोजिशन में बैठकर काम करने और मोबाइल इस्तेमाल करने से आजकल लोग कमर और गर्दन दर्द का बहुत ज्यादा शिकार हो रहे हैं। जिसे कई बार हल्की-फुल्की परेशानी समझकर इग्नोर भी कर देते हैं, लेकिन ये मामूली सा नजर आने वाला दर्द आगे चलकर सर्वाइकल प्रॉब्लम बन सकता है। वैसे तो शरीर में कहीं भी हो रहे दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर गर्दन में तेज दर्द हो रहा है, तो उससे निपटने में ये योगासन कर सकते हैं आपकी मदद।

गर्दन घुमाना
गर्दन में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए गर्दन से जुड़ी तीन एक्सरसाइज करें। जो काफी हद तक असरदार हैं।

  1. इसमें गर्दन को ऊपर और नीचे की तरफ स्ट्रेच करें। कुछ सेकेंड होल्ड करते हुए कम से कम पांच से दस बार इसे करें।
  2. इसमें गर्दन को दाएं और बाएं साइड झुकाने की कोशिश करें। ध्यान दें इसमें कंधे को ऊपर नहीं लाना है बल्कि गर्दन को कंधे की ओर झुकाना है।
  3. इसमें गर्दन को पहले पांच पर घड़ी की सुई की दिशा में घुमाना है, फिर विपरीत दिशा में।

इन तीनों एक्सरसाइज को आपको रोजाना करना है। इससे पेन दूर होता है।

धनुरासन

इस आसन में भी अपर से लेकर लोअर दोनों बॉडी अच्छी तरह स्ट्रेच होती है। जिसमें गर्दन और कंधे भी शामिल हैं। मांसपेशियों में अकड़न की वजह से भी बॉडी पेन होता है, जो धनुरासन के अभ्यास से दूर होता है। इस आसन को पेन के हिसाब से तीन से पांच बार करने की कोशिश करें।

भुजंगासन

इस आसन में खासतौर से अपर बॉडी स्ट्रेच होती है। गर्दन, कंधे, पीठ और कमर दर्द दूर करने में ये आसन बेहद फायदेमंद है। साथ ही इससे पेट पर जमी चर्बी भी कम होती है।

मत्स्यासन

इस आसन में भी आपकी गर्दन पर फोकस होता है। जिससे वहां की अकड़न और दर्द दूर होता है। इस आसन को भी कम से कम तीन बार करने की कोशिश करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बरेली में आज होली के रंग भरेगी ऐतिहासिक राम बरात, बरसेगा अबीर-गुलाल
Next: चैत्र माह में त्योहार और व्रत की है भरमार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.