Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चैत्र माह में त्योहार और व्रत की है भरमार, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • Uncategorized

चैत्र माह में त्योहार और व्रत की है भरमार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments

फाल्गुन माह के बाद चैत्र के महीने की शुरुआत होती है। इस माह का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह हिंदू नववर्ष का का प्रथम महीना होता है। चैत्र माह की शुरुआत 26 मार्च से हो गई है और इसका समापन अगले महीने यानी 23 अप्रैल को होगा। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका अध्यात्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस माह में रंग पंचमी, पापमोचिनी एकादशी, चैत्र नवरात्र और हनुमान जयंती समेत कई व्रत और पर्व पड़ते हैं। आइए पढ़ते हैं चैत्र माह के व्रत और त्योहार सूची।

चैत्र माह 2024 के व्रत और त्योहार कैलेंडर
27 मार्च 2024- भाई दूज
28 मार्च 2024- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
30 मार्च 2024- रंग पंचमी
31 मार्च 2024- शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
5 अप्रैल 2024- पापमोचिनी एकादशी
6 अप्रैल 2024- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
7 अप्रैल 2024 – मासिक शिवरात्रि
8 अप्रैल 2024- चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण
9 अप्रैल 2024- चैत्र नवरात्रप्रारंभ, झूलेलाल जयंती, हिंदू नववर्ष प्रारंभ
11 अप्रैल 2024- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
12 अप्रैल 2024- लक्ष्मी पंचमी
14 अप्रैल 2024- यमुना छठ
16 अप्रैल 2024- महातारा जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
17 अप्रैल 2024- रामनवमी
19 अप्रैल 2024- कामदा एकादशी
20 अप्रैल 2024- वामन द्वादशी, त्रिशूर पूरम
21 अप्रैल 2024- महावीर स्वामी जयंती, प्रदोष व्रत
23 अप्रैल 2024 – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत

इसलिए खास है चैत्र माह

मान्यता है कि चैत्र माह में श्रद्धा अनुसार दान-पुण्य करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस माह में सूर्य मेष राशि में उच्च स्थान पर गोचर करेंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से शुभ माना गया है। इसके अलावा इस माह में हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और चैत्र नवरात्र, पापमोचिनी एकादशी, रामनवमी समेत कई पर्व और व्रत भी है।

Post navigation

Previous: सर्वाइकल पेन ने कर रखा है बुरा हाल, तो इन योगासनों को आजमाकर देखें
Next: 29 मार्च का राशिफल : इन राशि वालों को मिल सकते हैं लाभ के अच्छे अवसर

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 5 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.