Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर: आईआईटी के पूर्व अधीक्षक से 3.55 लाख की ठगी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कानपुर: आईआईटी के पूर्व अधीक्षक से 3.55 लाख की ठगी

Sarvoday Times 2 years ago 0 comments
लपल

कानपुर में बड़ी सीमेंट कंपनी के नाम पर आईआईटी की गोपालपुरम सोसाइटी निवासी आईआईटी के पूर्व अधीक्षक (एकेडेमिक) के साथ साइबर ठगों ने 3.55 लाख रुपये की ठगी की। फैक्टरी से बल्क में ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर ठगी की। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में दो के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

65 वर्षीय आशिस सरकार आईआईटी में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम सुधीर शर्मा बताया। खुद को एक बड़ी सीमेंट कंपनी का सेल्स ऑफिसर बताया। सस्ते दाम पर सीधे फैक्टरी से सीमेंट सप्लाई करने का झांसा दिया। कई बार कॉल करने के बाद आशिस सरकार मान गए।

ठग के बताए गए खाते में 3.55 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद उसने न माल सप्लाई की और न ही रुपये लौटाए। ठगी का शक होने पर आशिस ने खाते की डिटेल निकलवाई तो वह किसी मिदनापुर बंगाल स्थित बैंक का निकला, जो किसी मोनू सिंह सोड़ा के नाम पर मिला। आशिस ने पुलिस को बताया कि जिस नंबर से उन्हें कॉल आया था, वह अभी भी चालू है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से बैंक खातों को सीज कराने की प्रक्रिया के अलावा आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 31 मार्च का राशिफल: ये राशि वाले वाद विवाद से रहें दूर
Next: कानपुर: 30 अप्रैल से मुंबई और दिल्ली के लिए एक-एक और फ्लाइट शुरू

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.