Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर: अब बकरियों का भी होगा कृत्रिम गर्भाधान!
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कानपुर: अब बकरियों का भी होगा कृत्रिम गर्भाधान!

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
इओजोई

अब बकरियों का भी कृत्रिम गर्भाधान होगा। इसके लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया है। पहली बार जिले के दस ब्लाॅकों में अप्रैल माह में योजना लागू की जाएगी। गायों और भैंसों का कृत्रिम गर्भाधान कराने की योजना पहले से चल रही है। शासन ने बकरी पालन को बढ़ाना देने के लिए कृत्रिम गर्भाधान (आर्टिफिशियल इंसेमिनेश) योजना बनाई है।

इससे बकरे से बकरियों में होने वाले रोगों में कमी आएगी। बकरों में मोनियोसिस, ब्रुसलोसिस, विब्रियोसिस बीमारियां होती हैं। ये बीमारियां बकरियों में भी फैल जाती हैं। कृत्रिम गर्भाधान से इन बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए जिले में 10 केंद्र चिह्नित किए गए हैं। वहां के एक-एक पशु चिकित्सक को ट्रेनिंग भी दे दी गई है। कृत्रिम गर्भधारण करने का अभी शुल्क निर्धारण नहीं हो सका है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

गर्भाधान से होंगे ये लाभ

  • अच्छी नस्ल की बकरियां पैदा की जा सकती हैं।
  • पशुओं के प्रजनन संबंधित रिकाॅर्ड में आसानी होगी।
  • अच्छी नस्ल और अधिक वजन के बकरे, बकरियां होंगे।

इन जिलों में शुरू होगी प्रक्रिया
कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, समल, बिजनौर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, झांसी, जालौन, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, मिर्जापुर।
पहली बार योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। जिले के 10 पशुचिकित्सकों को ट्रेनिंग दी गई है। इसके लिए सेंटर चयनित किए जाएंगे।- ईश्वर देव नारायण, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकार

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 01 अप्रैल का राशिफल: इन राशि वालों को मिल सकती है तरक्की
Next: कानपुर: बिनगवां में 60 हेक्टेयर में विकसित होगी टाउनशिप, सस्ते प्लॉट मिलेंगे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.