Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कानपुर: बिनगवां में 60 हेक्टेयर में विकसित होगी टाउनशिप, सस्ते प्लॉट मिलेंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कानपुर: बिनगवां में 60 हेक्टेयर में विकसित होगी टाउनशिप, सस्ते प्लॉट मिलेंगे

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
lkfjgiofd (1)

न्यू कानपुर सिटी की तरह दक्षिणी कानपुर के बिनगवां में भी केडीए टाउनशिप विकसित करेगा। बिनगवां में 60 हेक्टेयर में विकसित होने वाली टाउनशिप के लिए सर्वे पूरा हो गया है। इसमें 24 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी, शेष जमीन खुद की है। न्यू कानपुर सिटी की तुलना में यहां सस्ते प्लाॅट मिलेंगे। केडीए सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सर्वे पूरा कर योजना का खाका खींचने के लिए रिपोर्ट अभियंत्रण विभाग को सौंप दी है।

जमीन का मुआवजा डीएम सर्किल रेट से दोगुना देना है। कानपुर सागर मार्ग पर नौबस्ता गल्ला मंडी के आगे बिनगवां आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी है। काश्तकारों से जमीन खरीदने के लिए शासन ने 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके लिए और धन की जरूरत पड़ने पर प्राधिकरण बोर्ड से हरी झंडी लेगा। अगले साल इस योजना को धरातल पर लाने की तैयारी है। विकास प्राधिकरण के सचिव शत्रोहन वैश्य ने बताया कि इस योजना में मध्यम वर्ग, निम्न-मध्यम आय वर्ग और निम्न वर्ग के लोगों के लिए छोटे प्लाॅट विकसित किए जाएंगे। ले-आउट बनने के बाद प्लाॅटों की कीमत तय होगी। योजना में सड़कें, सीवरलाइन, पाइपलाइन, बिजली, पार्क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

न्यू कानपुर सिटी और बिनगवां आवासीय योजना केडीए की प्राथमिकता में है। इन्हें जल्द से जल्द विकसित करने की कोशिश की जा रही है। – मदन सिंह गब्रयाल

बिनगवां योजना का क्षेत्रफल – 60 हेक्टेयर
ग्राम समाज, ऊसर, बंजर जमीन – 31 हेक्टेयर
सीलिंग की जमीन – पांच हेक्टेयर
काश्तकारों की जमीन – 24 हेक्टेयर

Post navigation

Previous: कानपुर: अब बकरियों का भी होगा कृत्रिम गर्भाधान!
Next: ईडी ने हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू की 17.82 करोड़ की संपत्ती जब्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.