Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वाल्मीकि समाज पर गाना गाने पर हरियाणवी सिंगर को मिली अपहरण की धमकी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

वाल्मीकि समाज पर गाना गाने पर हरियाणवी सिंगर को मिली अपहरण की धमकी

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
kjio-780x470

हरियाणा में अपराधियों के होंसले बुलंद हैं, जिसकी मिसाल आए दिन देखने को मिलती रहती है। अब जींद में वाल्मीकि समाज पर गाना गाने वाले सिंगर सन्नी किरोड़ी को अपहरण की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि सिंगिंग छोड़ दे। हलांकि पुलिस ने सन्नी किरोड़ी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़ित सिंगर के अनुसरा उसके पास धमकी भरे फोन तब से आने शुरू हो गए जब से उसने वाल्मीकि समाज पर गाना गया है। सन्नी किरोड़ी (30) निवासी चमेला कॉलोनी नरवाना ने बताया कि वह हरियाणवी गाने गाता है। शनिवार को वह अपने स्टूडियो में काम कर रहा था कि रात को 10 बजे के करीब उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उससे फिरौती मांगी और अपहरण की धमकी दी।

 सिंगर ने बताया, ‘कॉलर चाहता था कि मैं सिंगिंग छोड़ दूं। इससे पहले मुझे इंस्टाग्राम पर भी अलग-अलग अकाउंट से धमकी भरे मैसेज आते रहे हैं, लेकिन मैंने उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। अब कभी जींद तो कभी कैथल से फोन कर मुझे धमकी दी जा रही हैं।’

 बता दें कि अमित सैनी रोहतकिया ने ‘जे दब गया सैनी तो फिर सैनी कौन कहोगा’ गाया था। इसी गाने की तर्ज पर सन्नी किरोड़ी ने ‘जे दब गया वाल्मीकि तो फेर वाल्मीकि कौन कहोगा’ गाना गाया है। सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया है कि सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ईडी ने हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू की 17.82 करोड़ की संपत्ती जब्त
Next: 4 अप्रैल का राशिफल : इन राशि वालों को आर्थिक रूप से मिलेगी तरक्की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.