Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली: बादल छाये रहने से आज गर्मी से मिलेगी राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

दिल्ली: बादल छाये रहने से आज गर्मी से मिलेगी राहत

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
८उ९८

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।वहीं, शुक्रवार को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इस दौरान तेज हवा चल सकती हैं। जिससे पारे में गिरावट आ सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दिन के समय दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशाओं से हवा चली।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18 रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई इलाकों में बारिश होने के आसार है। दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को आसमान साफ रहने की आशंका हैं। दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी आज करेंगी नामांकन
Next: बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं कुछ हेल्दी,तो ट्राई करें रागी चॉकलेट पैनकेक

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.