Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तेज गर्मी में इन देसी ड्रिंक्स से पाएं भरपूर एनर्जी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

तेज गर्मी में इन देसी ड्रिंक्स से पाएं भरपूर एनर्जी

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
ल्क्जिक्ल-780x470

गर्मियों (Summer Season) की शुरुआत के साथ ही लोगों का हाल बेहाल होना शुरू हो चुका है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालांकि, यह तो अभी बस शुरुआत है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अलगे तीन महीने यानी अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। गर्मियों में अकसर हीटवेव (Heat Wave) की वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके चपेट में आने से हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) और गंभीर मामलों में मौत तक हो सकती है।

ऐसे में खुद को हेल्दी रखने के लिए हीटवेव से बचाव करना जरूरी है। इससे बचने के लिए कुछ सावधानियों के साथ ही खानपान का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। गर्मियों के दौरान अपनी डाइट में कुछ देसी ड्रिंक्स शामिल कर आप हेल्दी रहते हैं। आइए जानते हैं हीटवेव से बचने के लिए कुछ ऐसे ही देसी ड्रिंक्स के बारे में-

नींबू पानी
विटामिन सी से भरपूर नींबू का पानी गर्मियों में काफी लोकप्रिय होता है। लोग अकसर तरोताजा रहने और गर्मियों से बचने के लिए इसे पीना पसंद करते हैं। समर सीजन में धूप और लू के बचाने के साथ ही यह हार्ट डिजीज,डायबिटीज, कैंसर और मोटापे जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। शोध के मुताबिक रोजाना नींबू पानी पीने से वजन घटाने, मानसिक स्वास्थ्य, पाचन स्वास्थ्य और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है।

गन्ने का रस
गर्मियां आते ही हर तरफ गन्ने का जूस मिलने लगता है। इस मौसम में लोग इसे बड़े चाव से पीते हैं। इस देसी ड्रिंक के कई फायदे होते हैं। इसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं और हमें दिनभर एनर्जी से भरपूर रखते हैं। इतना ही नहीं यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित है, क्योंकि इसमें चीनी की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसके अलावा, यह किडनी, पाचन तंत्र और त्वचा को भी हेल्दी बनाता है।

छाछ
भारत में छाछ भी काफी लोकप्रिय पेय है। यह गर्मियों में सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पूरे सीजन आपको हाइड्रेटेड रखता है। कैल्शियम से भरपूर छाछ एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है। इसमें पानी, लैक्टोज, कैसिइन और लैक्टिक एसिड भी होता है, जो गट में बैड बैक्टीरिया के बढ़ने को रोकता है। बीते कई समय से लोग गर्मियों में डिहाईड्रेशन से बचे रहने के लिए इसे पी रहे हैं।

सत्तू
सत्तू खासतौर पर गर्मियों में ज्यादा पाया जाता है। यूं तो इसे पूरे देश में पसंद किया जाता है, लेकिन बिहार में यह ज्यादा लोकप्रिय है। इसे जौ और चने जैसे अनाजों से तैयार किया जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और अन्य ड्रिंक्स की तुलना में ज्यादा पौष्टिक भी होता है। इसे ड्रिंक के अलावा पराठा, पूरी या लिट्टी में भरकर भी खाया जाता है।

नारियल पानी
सिर्फ एक ग्लास नारियल पानी से आप गर्मियों को मात दे सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह एक नेचुरल ड्रिंक है, जो शरीर में पानी की कमी दूर कर इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बहाल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह थकान से लड़ने में मदद करता है और आपको पूरे दिन एक्टिव रखता है।

Post navigation

Previous: कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है टमाटर का जूस, ये है बनाने की आसान विधि
Next: गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री जख्मी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.