Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं ईद की शुभकामनाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं ईद की शुभकामनाएं

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
ल्कोई-780x470

देशभर में गुरुवार सुबह ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांग रहे हैं और फिर एकदूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। जहां बुधवार शाम भारत में ईद के चांद का दीदार हुआ और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। वहीं आज देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद की दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।”

पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई
ईद के मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर आपसी भाईचारे को बढ़ने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये त्योहार एकजुटता और शांति की भावना फैलाए। पीएम मोदी ने सभी लोगों की खुशी और स्वस्थ रहने की भी कामना की।

हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में दिखी ईद की रौनक
दिल्ली में ईद-उल-फितर से पहले हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह को सजाया गया। बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, ईद-उल-फितर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए लोग
ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।

ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जश्न मनाते हुए बच्चे गले मिले। प्यार और भाईचारे का पैगाम इन मासूम बच्चों ने एकदूसरे को गले लगाकर दी।

मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद के मौके पर की नमाज अदा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीरी गेट स्थित पंजा शरीफ दरगाह में नमाज अदा की।

Post navigation

Previous: 11 अप्रैल का राशिफल: इन दो राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम
Next: अचानक वजन बढ़ना हो सकता है थायराइड का कारण, कंट्रोल करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.