Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अचानक वजन बढ़ना हो सकता है थायराइड का कारण, कंट्रोल करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

अचानक वजन बढ़ना हो सकता है थायराइड का कारण, कंट्रोल करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
इओ९-780x470

थायराइड (Thyroid Diet) आजकल एक आम समस्या बनते जा रहा है, जिसका कारण आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान है। थायराइड से जुड़ी बीमारी अक्सर महिलाओं में ज्यादा देखा जाती है। थायराइड, हमारे गर्दन के निचले हिस्से में एक ग्रंथि होती है, जो शरीर में थायराइड नाम के हार्मोन को कंट्रोल करती है। इसके कम या ज्यादा होने से शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं।इसकी वजह से हार्मोनल बदलाव, वजन बढ़ना, भूख न लगना, बहुत नींद आना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

थायराइड की समस्या आयोडीन की कमी से हो सकती है। आयोडीन थायराइड ग्रंथि को अच्छे से काम करने में मदद करता है। इसकी कमी के कारण थायराइड की बीमारी का खतरा रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना आयोडीन को अपनी डाइट में शामिल करें। आप इन आयोडीन रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर इसकी कमी को पूरी कर सकते हैं-

सी-वीड
समुद्री सब्जियां जैसे नोरी, केल्प आयोडीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसे आप सूप, सलाद के तौर पर रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से थायरइड ग्रंथी अच्छे से काम करेगी और आपको इससे जुड़ी बीमारी भी नहीं होगी।

मछली
मछली जैसे कोड, टूना और सैल्मन आयोडीन के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। इन मछलियों के सेवन से न सिर्फ ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति होती है, बल्कि आयोडीन की पूर्ति भी करते हैं। इसे ग्रिल या बेक करके खाया जा सकता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, चीज में आयोडीन पाया जाता है। इसके अलावा नमक भी आयोडीन का अच्छा स्त्रोत हैं।

अंडे
अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें आयोडीन भी शामिल हैं। इसके अलावा अंडे में सेलेनियम और जिंक भी पाया जाता है, जो थायरइड को अच्छे से काम करने में मदद करता है। अंडों को आप उबालकर या ऑमलेट की तरह खा सकते हैं।

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं ईद की शुभकामनाएं
Next: घर पर ट्राई करें ये आसान किमची रेसिपी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.