Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वक्फ 3,385 सम्पत्तियों में 2000 सरकारी : धार्मिक स्थलों से हटेंगे अवैध कब्जे
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

वक्फ 3,385 सम्पत्तियों में 2000 सरकारी : धार्मिक स्थलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 0 comments
Capture-1233-780x470 (1)

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में वक्फ की 3,385 संपत्तियों की जांच में दो हजार संपत्तियां सरकारी पाई गई हैं। इन संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 330.518 हेक्टेयर है। इनका विवरण वर्ष 1986 के सरकारी गजट और रजिस्टर 37 में दर्ज है।700 संपत्तियां नगर निगम क्षेत्र में, कई प्रसिद्ध धर्मस्थल भी शामिलनगर निगम क्षेत्र में 700 वक्फ संपत्तियां स्थित हैं, जिनमें कुछ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

1,290 संपत्तियों के दस्तावेज नहीं मिले
जिले में वक्फ बोर्ड की सूची के अलावा 1,290 अन्य संपत्तियां भी दर्ज हैं, जिनका उल्लेख वर्ष 1359 के ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलता है। हालांकि, राजस्व विभाग के पास इनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

शासन ने जांच के बाद रिपोर्ट तलब की
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने राजस्व विभाग को 3,385 वक्फ संपत्तियों की सूची सौंपी थी और शासन ने इसकी तहसीलवार जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। लखनऊ में हुई उच्च स्तरीय बैठक में खुलासा हुआ कि जिले की दो हजार संपत्तियां सरकारी श्रेणी में आती हैं। हालांकि, अभी इन संपत्तियों के नाम गोपनीय रखे गए हैं।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने बताया कि शासन की ओर से गजट और रजिस्टर 37 में दर्ज संपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है।

तहसीलवार संपत्तियों का आंकड़ा
बहेड़ी तहसील में सबसे अधिक 554 वक्फ संपत्तियां हैं।फरीदपुर तहसील में सबसे कम 146 संपत्तियां मिलीं।सदर तहसील में 80.827 हेक्टेयर वक्फ संपत्तियां सरकारी निकलीं।

जेपीसी की रिपोर्ट का निष्कर्ष
जेपीसी (ज्वाइंट प्रॉपर्टी कमेटी) की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 3,385 में से सिर्फ 1,385 संपत्तियां वक्फ की हैं, जबकि बाकी पर सरकारी स्वामित्व मिला है।

Post navigation

Previous: पहाड़ों की बर्फीली हवा का असर: 3.8 डिग्री पारा… दिल्लीवालों की छूटी कंपकंपी
Next: कौन हैं Sky Force फेम Veer Pahariya? असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर बॉडी डबल तक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.