Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • परिवार संग पीएम मोदी से मिले ऋषि सुनक, भारत-ब्रिटेन संबंधों पर हुई चर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

परिवार संग पीएम मोदी से मिले ऋषि सुनक, भारत-ब्रिटेन संबंधों पर हुई चर्चा

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
yut89

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की और उन्हें भारत का महान मित्र बताकर उनकी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलने की खुशी जताई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और विविध विषयों पर शानदार बातचीत की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऋषि सुनक से मुलाकात की
उन्होंने यह भी कहा कि सुनक का भारत के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना हमेशा मजबूत रही है और दोनों देशों के रिश्तों में यह मुलाकात एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऋषि सुनक से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने बाजार आधारित वित्तीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए रास्तों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने अपनी इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा कि इस बैठक में दोनों नेताओं ने वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के संभावित उपायों पर विचार किया। मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान जी7 एजेंडे के तहत ग्लोबल साउथ (विकसित देशों) के लिए साझा हितों पर चर्चा की और राष्ट्रमंडल के माध्यम से इन मुद्दों को आगे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया।

भारत-ब्रिटेन रिश्तों को मजबूत करने की वकालत की
इससे पहले सुनक परिवार के साथ 15 फरवरी को ताजमहल का दीदार किया था। सुनक ने 17 फरवरी को दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन रिश्तों को मजबूत करने में सुनक के निरंतर समर्थन की सराहना की।

सुनक ने परिवार के साथ किया संसद भवन का दौरा
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपने परिवार के साथ मंगलवार को संसद भवन पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य और उनकी सास सुधा मूर्ति, पत्नी अक्षता और बच्चों थे। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने संसद भवन परिसर में उनका स्वागत किया।

इस दौरान सुनक ने परिवार के साथ संसद भवन परिसर का भ्रमण किया और इसकी वास्तुकला को बारीकी से देखा। इस दौरान वह उत्साहित नजर आए। सुनक ने संसद भवन की गैलरी, चैंबर और संविधान की प्रति को भी देखा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अब सस्ते में खरीद सकेंगे हार्ले डेविडसन और डुकाटी जैसी अमेरिकन बाइक
Next: आज का अख़बार 01-02-2025

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.