Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के दबंग राजनेता पप्‍पू यादव की पटना से होते हुए झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गई है।
  • राजनीति

बिहार के दबंग राजनेता पप्‍पू यादव की पटना से होते हुए झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गई है।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
05_12_2019-pappu-yadav_19817144

राजनीतिक मुद्दों, जनहित से जुड़ी समस्‍याओं और मौजूं मसलों को भुनाने में माहिर माने जाने वाले बिहार के दबंग राजनेता पप्‍पू यादव की धमक पटना से होते हुए झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गई है। बिहार की राजधानी पटना में बरसात से भीषण जलजमाव का मामला हो या फिर क्राइम बढ़ने या प्‍याज की लगातर बढ़ती कीमतों का मामला हो, प्रत्‍यक्ष रूप से पप्‍पू यादव ने जनभावना को भुनाते हुए सड़कों पर उतरकर मुखर विरोध किया।

जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्‍पू यादव यहां भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी के बागी सरयू राय को समर्थन देने पहुंचे हैं। बीते दिन उन्‍होंने जमशेदपुर में सरयू राय के लिए खुलकर प्रचार किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि सरयू ने जो चिंगारी जलाई है, उसकी लपट दिल्ली तक जाएगी। औद्योगिक नगरी में उन्‍होंने राज्‍य और केंद्र की भाजपा सरकारों को एक-एक कर निशाने पर लिया।

पप्‍पू यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पाठशाला के उन नेताओं में शुमार हैं जो जन मुद्दे को लेकर बेहद आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं। जन अधिकार पार्टी के नेता व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ रहे सरयू राय के बारीडीह कार्यालय में कहा कि जमशेदपुर में सरयू राय ने भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ जो चिंगारी जलाई है, उसकी आग झारखंड से बिहार होते हुए दिल्ली तक जाएगी। मोदी सरकार को घेरते हुए कहा है कि एक लाख टन प्याज मंगवाया गया है, जबकि भारत में प्रतिदिन 45 हजार टन प्याज की खपत है। सरकार कहती है कि प्याज सड़ गया, आखिर सड़ क्यों गया इसकी जांच किसी एजेंसी से क्यों नहीं कराई गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आरबीआइ ने नहीं किया बदलाव रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है
Next: विराट कोहली का टी २० विश्व कप के लिए गेंदबाजी में सिर्फ 1 जगह खाली

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.