Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विराट कोहली का टी २० विश्व कप के लिए गेंदबाजी में सिर्फ 1 जगह खाली
  • खेल

विराट कोहली का टी २० विश्व कप के लिए गेंदबाजी में सिर्फ 1 जगह खाली

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
virat_kohli_1575546250

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में सिर्फ एक स्थान भरा जाना बाकी है। कोहली ने इस तरह संकेत दिया कि तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी का टीम में जगह बनाना लगभग तय है।

अगर वह लय में आ जाए और टी20 क्रिकेट के लिए जरूरी चीजों पर काम करे तो आस्ट्रेलिया जैसी जगह पर वह बेहद उपयोगी होगा, विशेषकर नई गेंद से विकेट हासिल करने की क्षमता के कारण। उसके पास यार्कर फेंकने के लिए पर्याप्त गति है।

कोहली ने कहा, ”ऐसा नहीं है कि यह हमारे लिए कोई समस्या है (काफी तेज गेंदबाजों की मौजूदगी)। मुझे लगता है कि भुवी (भुवनेश्वर) और (जसप्रीत) बुमराह अनुभवी खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में उनके प्रदर्शन में काफी निरंतरता रही है। दीपक (चाहर) ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने कहा,”मोहम्मद शमी वापसी कर रहा है और काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा है।

शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व कोहली ने संवाददाताओं से कहा, ”बेशक मुकाबला एक स्थान के लिए है और मुझे लगता है कि तीन खिलाड़ियों ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और यह देखना रोमांचक होगा कि निष्कर्ष क्या निकलता है। तेज गेंदबाजी विभाग में कई विकल्पों की मौजूदगी पर कोहली ने कहा कि एक कप्तान के रूप में यह उनके लिए अच्छा है।

टी20 प्रारूप में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत लग रहा है। शमी ने पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में खेला था जबकि भुवनेश्वर मांसपेशियों की समस्या से उबरकर वापसी कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबिया में खेला था।

बांग्लादेश के खिलाफ पिछली घरेलू श्रृंखला में शानदार गेंदबाजी करने वाले चाहर भी अपना दावा मजबूत किया है। भारतीय कप्तान ने कहा, ”तीन तेज गेंदबाजों के अलावा कुछ और खिलाड़ी भी इस स्थान के दावेदार हैं। इस स्थिति में होना अच्छा है क्योंकि सभी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: बिहार के दबंग राजनेता पप्‍पू यादव की पटना से होते हुए झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गई है।
Next: पीएम मोदी के संदेश से भावुक हुआ मुंबई हमलों में जीवित बचा मोशे

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.