Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सौरव गांगुली इस फिल्म को मानते हैं तनाव कर देती है दूर
  • खेल

सौरव गांगुली इस फिल्म को मानते हैं तनाव कर देती है दूर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
jk

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘शोले को पसंदीदा फिल्म करार करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि फिल्में तनाव दूर करने में काफी मददगार साबित होती हैं जो आपको दिनचर्या से दूर ले जाती हैं। गांगुली से यहां एक कार्यक्रम के मौके पर मनोरंजन संबंधित हल्के फुल्के सवाल पूछे गये जिसमें उनकी पसंदीदा फिल्म से लेकर पंसदीदा कलाकार शामिल रहे। उन्होंने पसंदीदा फिल्म के बारे में कहा, ”मेरी सर्वकालिक पसंदीदा फिल्म ‘शोले है।

गांगुली ने कहा कि फिल्में तनाव कम करने में बड़ी मददगार होती हैं। उन्होंने कहा, ”इससे आपका दिमाग दैनिक चर्या और कामों से दूर चला जाता है। उन्होंने कहा, ”इतने वर्षों में कितने बेहतरीन कलाकार हुए हैं जैसा कि मैंने कहा अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान। बंगाल में सौमित्र बाबू, प्रोसेनजीत चटर्जी, अबीर चटर्जी मुझे लगता है अच्छे कलाकार हैं। और भी कई अभिनेता हैं, मुझे माफ करना अगर मैं सभी का नाम नहीं ले पाया। गांगुली ने कहा, ”मैं सत्यजीत रे की अलग अलग फिल्मों में सौमित्रा चट्टोपाध्याय की भूमिका का मुरीद हूं। सत्यजीत रे की फिल्मों के सभी कलाकार शानदार थे।

यह पूछने पर कि अगर मौका मिले तो वह फिल्म में कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, ”यह बहुत मुश्किल सवाल है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं अभिनय कर सकता हूं। लेकिन शोले में मेरे पसंदीदा किरदारों में अमिताभ बच्चन और निश्चित रूप से गब्बर सिंह शामिल होंगे। गब्बर सिंह थोड़ा ज्यादा लोकप्रिय था, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गब्बर सिंह का किरदार निभा सकता हूं। लेकिन शोले में उसकी भूमिका ने उस फिल्म को लाजवाब बनाया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हैदराबाद गैंगरेप को एनकाउंटर के बाद अनुपम खेर ने दी पुलिस को बधाई
Next: ज्यादातर शहरों में प्याज 160 रूपये किलो के दम में मिल रही है पर अब जल्द ही प्याज के दम में अकाएगी गिरावट !

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.